Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री रघुवर दास अगले माह जाएंगे चीन, द्विपक्षीय संबंधों को देंगे मजबूती

मुख्यमंत्री रघुवर दास अगले माह चीन जाएंगे। वे तीन से सात सितंबर तक चीन के दौरे पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देंगे।

By Edited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 11:54 AM (IST)
मुख्यमंत्री रघुवर दास अगले माह जाएंगे चीन, द्विपक्षीय संबंधों को देंगे मजबूती
मुख्यमंत्री रघुवर दास अगले माह जाएंगे चीन, द्विपक्षीय संबंधों को देंगे मजबूती

राज्य ब्यूरो, रांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास अगले माह चीन जाएंगे। वे तीन से सात सितंबर तक चीन के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल भी चीन जाएंगे। ये कार्यक्रम विदेश मंत्रालय ने तय किया है। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना है।

loksabha election banner

बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मार्च के अंतिम सप्ताह मुख्यमंत्री को चीन जाने के लिए पत्र लिखा था। दस हजार का था दावा, कोलकाता रवाना हुए महज 35 भाजयुमो पदाधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कोलकाता के मेयो रोड पर शनिवार को होने वाली रैली में शामिल होने के लिए रांची से भाजपा युवा मोर्चा के महज 35 पदाधिकारी ही देर शाम रवाना हुए। भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में तय किया गया था कि रैली में झारखंड से 10 हजार युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के जाने पर रोक लगा दी थी, इसलिए सिर्फ मोर्चा पदाधिकारी ही रैली में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। कहा, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ने इसकी जानकारी फोन पर दी थी। उन्होंने कहा था कि चार लाख कार्यकर्ता पहले ही पहुंच गए हैं, ऐसे में संख्या बल बढ़ाना ठीक नहीं होगा। कोलकाता रवाना होने वालों में भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, राज श्रीवास्तव, गुंजन श्रीवास्तव, संजय पोद्दार, सुनील साहू, रूपेश सिन्हा, रणधीर चौधरी, श्रीनिवास सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.