Move to Jagran APP

कुछ ही देर में रांची आएंगे CM रघुवर दास, जमशेदपुर में पारिवारिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास नई दिल्ली से कुछ ही देर में रांची आएंगे। बताया जा रहा है कि वे जमशेदपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 02:50 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 02:50 PM (IST)
कुछ ही देर में रांची आएंगे CM रघुवर दास, जमशेदपुर में पारिवारिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
कुछ ही देर में रांची आएंगे CM रघुवर दास, जमशेदपुर में पारिवारिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास नई दिल्ली से कुछ ही देर में रांची आएंगे। बताया जा रहा है कि वे जमशेदपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद कल सुबह फिर वे नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वहां झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। सीएम के कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:30 बजे वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

loksabha election banner

उनका रात्रि विश्राम जमशेदपुर में ही है। इसके बाद अगले दिन शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों के चयन के लिए गुरुवार सुबह ही दिल्ली गए थे। उनके साथ ओम माथुर, धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ आदि नेता भी गए थे। पारिवारिक कार्यक्रम के लिए ही वे वापस आ रहे हैं। इसके बाद पुन: वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.