CM रघुवर दास ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से की बात, संथाल परगना को जल्द मिलगी नई रेलगाड़ी की सौगात
सीएम के मुताबिक जामताड़ा फतेहपुर नाला कुंडी मसलिया होते हुए दुमका तक 70 किमी रेल लाइन की शुरुआत शीघ्र की जायेगी। इसके साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा।
रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि संथाल परगना के लोगों को जल्द ही नई रेलगाड़ी की सौगात मिलेगी। जामताड़ा, फतेहपुर, नाला, कुंडी, मसलिया होते हुए दुमका तक 70 किमी रेल लाइन की शुरुआत शीघ्र की जायेगी। इसके साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा। शुक्रवार को सीएम रघुवर दास ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से टेलीफोन पर इस बारे में बातचीत की। पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को इस पर सहमति देते हुए जल्द ही पहल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। सीएम ने इस बारे में टि्वटर पर अपने संदेश में कहा- संथाल परगना के जामताड़ा से दुमका तक नई रेल लाइन पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। आज केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी से इस संबंध में वार्ता हुई। साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवरब्रिज पर काम भी जल्द शुरू होगा।
जामताड़ा से नाला होकर दुमका नई रेल लाइन बनेगी
संताल परगना की जनता को जल्द ही नई लाइन की सौगात मिलेगी। जामताड़ा, फतेहपुर, नाला, कुंडी, मसलिया होते हुए दुमका तक 70 किमी रेल लाइन का काम जल्द शुरू किया जाएगा। मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज भी बनेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास को टेलीफोन पर बातचीत में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से बातचीत में कहा कि क्षेत्र के दौरे के क्रम में उन्होंने स्वयं इसकी आवश्यकता महसूस की है। कहा, रेल लाइन के बन जाने से क्षेत्र का विकास होगा और जनता को काफी लाभ मिलेगा। यह इस क्षेत्र की बरसों पुरानी मांग है। इसके साथ ही मिहिजाम में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस ब्रिज के बन जाने के बाद मिहिजाम में लोगों को जाम से निजात मिलेगी।