Move to Jagran APP

सीएम रघुवर दास बोले, हम झारखंड से उग्रवाद को उखाड़ फेंकेंगे

सीएम ने कहा कि हम झारखंड से बेरोजगारी को दूर भगाकर, युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराएंगे।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 01:38 PM (IST)
सीएम रघुवर दास बोले, हम झारखंड से उग्रवाद को उखाड़ फेंकेंगे
सीएम रघुवर दास बोले, हम झारखंड से उग्रवाद को उखाड़ फेंकेंगे

रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडारोहण किया। सीएम ने कहा कि हम झारखंड से गरीबी को मार भगाएंगे। हम झारखंड में भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देंगे, हम झारखंड से उग्रवाद को उखाड़ फेंकेंगे। हमें झारखंड में परिवारवाद को खत्म करना है। हम झारखंड से अशिक्षा को किसी भी कीमत पर दूर करेंगे। हम झारखंड में जातिवाद की जड़ें काटकर रहेंगे।

loksabha election banner

सीएम ने कहा कि हम झारखंड में किसी भी कीमत पर संप्रदायवाद को पनपने नहीं देंगे। हम झारखंड से बेरोजगारी को दूर भगाकर, युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी न्यू इंडिया बनाने की बात करते हैं, हमें न्यू झारखंड बनाना है । मैं आपके साथ कुछ संकल्प करना चाहता हूं। मैं कोई मुख्यमंत्री नहीं हूं, मैं आपका दास हूं, हमें पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों का झारखंड बनाना है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2017 तक उग्रवाद मुक्त झारखंड बनेगा। अभी 50 फीसद उग्रवाद खत्म हो गया है। राज्य में कानून तोड़ने की इजाजत किसी की नहीं होगी। किसी व्यक्ति या समाज की भावना आहत नहीं होगी।

महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड को स्वच्छ, गरीबी व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, जातिवाद और परिवारवाद को दूर भगाने का संकल्प दिलाया।

नया झारखंड बनाने का वादा करते हुए आगे भी सहयोग की अपील की। राज्य को विकास की ओर ले जाने के लिए मार्च 2018 तक सभी घरों में बिजली, अगले साल से तीन नए कालेजों में पढ़ाई शुरू करने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार ने एक अनूठी पहल की है, महिलाओं के लिए 50 लाख रुपये तक की रजिस्ट्री अब सिर्फ एक रुपये में हो रही है ।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की कई उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोमेंटम झारखंड के दौरान एमओयू केवल फाइलों की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं हुए हैं। सरकार इन्हें जमीन पर भी उतारेगी। अभी तक 710 करोड़ का निवेश हो भी चुका है। इससे 21 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

टाना भगत हमारी राष्ट्रीय चेतना के पर्याय है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ध्वजारोहण के बाद मोरहाबादी मैदान कार्यक्रम स्थल पर टाना भगतों से मिलने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री ने टाना भगत समुदाय के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और समारोह में आने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि आज भी राष्ट्रीय ध्वज की पूजा करने वाले इस संप्रदाय ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी के आदर्शों के सच्चे अनुयायी होने के कारण अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायी थी।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार टाना भगत विकास अथॉरिटी के माध्यम से इनके सर्वांगीण विकास के लिये कार्य कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर रांची मोटर डीलर्स एसोसियेशन के तत्वावधान में भव्य झंडोतोलन समारोह का आयोजन देशभक्ति से सराबोर माहौल में इटकी रोड स्थित राँची मोटर डीलर्स एसोसियेशन के परिसर में अध्यक्ष अनिल बुद्धराजा द्वारा प्रातः 9:15 बजे किया गया।

शौचालय के लिए मोबाइल तोड़ने वाली महिला को नगर निगम ने सम्मानित किया। 

राज्यपाल ने दुमका में जो तिरंगा फहराया वह सलामी देने तक झुका रहा। झंडा ऊपर तक नहीं जाने के कारण ऐसा हुआ। सलामी और राष्ट्रगान के समाप्त होने के बाद झंडा को ऊपर किया गया।
दुमका पुलिस लाइन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण किया।

प्रवक्ता किशन गोयल ने बताया की राष्टगान जन गण मन के उदघोषगान के बाद अध्यक्ष अनिल बुद्धराजा, सचिव राजीव सिंह, पूर्व अध्यक्ष आरडी सिंह, नवल किशोर सिंह, प्रमोद चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने अपने उदगार व्यक्त किए ।

उपस्थित सदस्यों एवं बच्चों के बीच मिठाई और टाफियों का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन बैजू सोनी ने किया।

धनबाग में स्वतंत्रता दिवस पर रणधीर वर्मा स्टेडियम में  मुख्य समारोह हुआ। उपायुक्त आंजनेय दोड्ये ने फहराया झंडा। 2022 तक नए भारत के निर्माण के लिए सब ने लिया संकल्प। उपायुक्त ने धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड को ओडीएफ करने की घोषणा की। धनबाद जिले में अब तक 80 हजार से ज्यादा शौचालय का निर्माण हुआ।

देश में निवेश करना जारी रखेगी टाटा स्टील: टीवी नरेंद्रन

जमशेदपुर। टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि देश में स्टील की डिमांड बढ़ रही है। हम देश में निवेश करना जारी रखेंगे। यह हम लोगों के लिए अच्छी बात है कि वैश्विक स्तर पर स्टील की मांग बढ़ी है और चीन से निर्यात कम हुआ।

नरेंद्र मंगलवार को टाटा स्टील प्लांट में तिरंगा फहराने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने मोमेंटम झारखंड को अच्छी पहल बताते हुए कहा कि इससे निवेशक प्रोत्साहित होते हैं दूसरे राज्यों को भी इस तरह की पहल करनी चाहिए।

सरकार तय करे कि कंपनियां बंद न हो। कंपनी मुनाफा करेगी तभी निवेश करेगी। टाटा स्टील मुनाफा वाली कंपनी है। इसकी बैलेंस शीट मजबूत है तभी कर रही निवेश। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ टाटा स्टील ही रोजगार नहीं दे सकती। दूसरी कंपनियों को भी आगे आना होगा। जीएसटी पर कहा कि यह देश के लिए फायदेमंद है इससे ट्रांसपोर्ट खर्च कम हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे खनन में पारदर्शिता आएगी।⁠⁠⁠⁠

यह भी पढ़ेंः झारखंड में 18904 करोड़ रुपये का उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं

यह भी पढ़ेंः झारखंड में सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.