Move to Jagran APP

CM रघुवर दास बोले, झारखंड की विकास यात्रा में ऐतिहासिक होगा यह चुनाव

मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने राज्‍यवासियों से अपील की है कि लोकतंत्र के पर्व में सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। कहा कि झारखंड ने कई साल तक भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता का दंश झेला है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 09:31 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 09:31 AM (IST)
CM रघुवर दास बोले, झारखंड की विकास यात्रा में ऐतिहासिक होगा यह चुनाव
CM रघुवर दास बोले, झारखंड की विकास यात्रा में ऐतिहासिक होगा यह चुनाव

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की विकास यात्रा में यह चुनाव ऐतिहासिक होगा। लोकतंत्र का पर्व शुरू होने जा रहा है, आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अवश्य वोट डालने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने कई साल तक भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता का दंश झेला है। झामुमो और कांग्रेस ने झारखंड के विकास पर ब्रेक लगा दिया था।

loksabha election banner

बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए हम तरस रहे थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड विकास के पथ पर बढ़ चला है, इसे रुकने नहीं देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में पहली बार जनता के आशीर्वाद से झारखंड में स्थिर सरकार बनी। पिछले पांच सालों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। आज हर नागरिक गर्व से कहता है कि वह झारखंडवासी है। पांच साल में वह सब संभव हुआ, जो पहले असंभव लगता था।

राज्य में निवेश बढ़ा है, रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। महिलाएं सशक्त हुई हैं। युवाओं का आत्मविश्वास लौटा है, किसानों के घर समृद्धि आ रही है। हमारी सरकार के पांच साल के कार्यकाल ने यह साबित कर दिखाया है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। नक्सलवाद पर नकेल कसी जा सकती है। हमने नेक इरादे और बुलंद हौसले के साथ हर झारखंडवासी का सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रखा।

आज झारखंड के गांव-गांव व घर-घर बिजली व शौचालय है। गांव से शहर तक चमचमाती सड़कें हैं। किसानों को फसल से पहले 11 हजार से 31 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद मिल रही है। पांच लाख से ज्यादा लोगों को उनके सपनों का घर मिला है, ये सिर्फ पांच साल में हमने कर दिखाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.