सीएम ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-मोदी को हटाने के लिए सभी हो रहे एकजुट
झामुमो पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि अलग झारखंड झामुमो की देन है।
रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास विपक्ष पर लगातार हमलावर हैं। रविवार को रांची में आयोजित रौतिया समाज के अधिवेशन में भी उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए सारे एकजुट हो रहे हैं। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के साथ-साथ झामुमो पर निशाना साधा। झारखंड में इनके गठबंधन पर भी तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि काग्रेस ने इस देश में 60 वर्ष तक शासन किया। इनके कुकर्मो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कर रहे हैं, इसमें कुछ समय लग सकता है। कहा, पिछले 60 साल में काग्रेस ने विकास नहीं जातपात और जमात की राजनीति की है। बेरोजगारी-गरीबी कांग्रेस की देन है।
झामुमो पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि अलग झारखंड झामुमो की देन है। झारखंड को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है। झामुमो आदोलनकारी नहीं बिकाऊ पार्टी है। झामुमो सांसदों ने दो-दो करोड़ रुपये लेकर झारखंड आदोलन को बेचने का काम किया है नहीं तो 1993 में ही झारखंड बन गया होता। पूरा देश जानता है कि नरसिम्हा राव की सरकार के समय किस तरह से सासद रिश्वत काड हुआ था और पूरे देश में झारखंड शर्मसार हुआ था। कहा, इन लोगों ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है, यही कारण है कि झारखंड का विकास नहीं हुआ।
झामुमो, काग्रेस व राजद ने राज्य में सरकार बनवाकर झारखंड को लूटने का काम किया। झारखंड में विपक्ष के गठबंधन पर भी तंज कसा। कहा, झारखंड को लूटने वाले सब एक हो रहे हैं। राष्ट्रविरोधी शक्तियां एक हो रहीं हैं। अधिवेशन में रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, ओडिशा प्रात के गणेश सिंह, छत्तीसगढ़ के उदयनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल के दिनेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह सहित ने भी अपने विचार रखे। संचालन हेमंत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में झारखंड, ओडिशा व बंगाल से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
रौतिया को आदिवासी में शामिल करने का काम प्रक्रिया में
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रौतिया समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि एसटी सूची में शामिल करने की उनकी मांग को लेकर सरकार गंभीर है। इससे संबंधित अनुशंसा 2004 में अनुशंसा भेजी गई थी। इससे संबंधित कुछ जानकारी मांगी गई थी, जिसे संशोधित करके दोबारा 6 अप्रैल 2012 को केंद्र को अनुशंसा भेजी जा चुकी है। राज्य सरकार ने अपना काम कर दिया है अब जो करना है, केंद्र सरकार को करना है। सीएम ने घोषणा की कि रौतिया समाज के लोगों को बोर्ड-निगम में जगह दी जाएगी। उन्होंने अखिल भारतीय रौतिया समाज के फंड में तीन लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
शिक्षित समाज से ही विकास
मुख्यमंत्री ने रौतिया समाज के लोगों को अनुरोध किया कि वे शिक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन करें। शिक्षित होने से किसी भी समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार के स्तर से चलाई जा रही योजनाओं की भी चर्चा की। कहा, महिलाओं को मुर्गी पालन के लिए सरकार तीन लाख रुपये दे रही है। रेडी टू इट का काम महिलाओं को सौंपा जा रहा है। महिलाओं को मधुमक्खी पालन, व अन्य कामों से भी जोड़ा जा रहा है। महिलाएं लकड़ी चुनकर खाना बनाती थी अब केंद्र सरकार उन्हें एलपीजी कनेक्शन दे रही है। अब तक 13 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। 15 लाख अन्य परिवारों को गैस कनेक्शन देने का काम प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि झारखंड से गरीबी दूर करना उनकी प्राथमिकता है।
आयोग का काम एसटी सूची में शामिल करना नहीं:
नंदकुमार साय राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के चेयरमैन नंदकुमार साय ने कहा कि आयोग का काम किसी भी जाति को एसटी सूची में शामिल करना नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। आयोग के अधिकार बहुत सीमित हैं। बताया कि इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनी है। जो किसी भी जाति को एसटी में शामिल करने के लिए उनकी परंपरा, रीति-रिवाज, रहन-सहन व अन्य परिस्थितियों का आकलन कर अपनी रिपोर्ट देगी।
चालीस वर्ष की पुरानी मांग पूरी हो:
लालदेव सिंह रौतिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा कि चालीस वर्षों से रौतिया समाज को एसटी सूची में शामिल करने की माग उठती रही है लेकिन काग्रेस ने इसे पूरा नहीं किया। वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। रौतिया समाज को एसटी सूची में शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही, समाज के लोगों को बोर्ड-निगम में जगह देने के साथ गुमला में छात्रावास बनाने के लिए 80 लाख रुपये की निधि की व्यवस्था की जाए।
दुमका में सीएम बोले, मयूराक्षी सिल्क को उपलब्ध कराएंगे अंतरराष्ट्रीय बाजार
सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को राजभवन में दुमका में निíमत मयूराक्षी सिल्क के वस्त्रों का अवलोकन किया। इसे बेमिसाल बताया। कहा कि दुमका में तसर कोकून से उत्पादित मयूराक्षी सिल्क को बढ़ावा देंगे। इस सिल्क को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।