Move to Jagran APP

अटल जी को श्रद्धांजलि देते ही भावुक हुए मुख्यमंत्री, अंत्येष्टि में हुए शामिल

मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा और विपक्ष के बड़े नेता अटलजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

By Edited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 10:17 AM (IST)
अटल जी को श्रद्धांजलि देते ही भावुक हुए मुख्यमंत्री, अंत्येष्टि में हुए शामिल
अटल जी को श्रद्धांजलि देते ही भावुक हुए मुख्यमंत्री, अंत्येष्टि में हुए शामिल

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हो उठे। गुरुवार को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने शुक्रवार का पूरा दिन भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में ही बिताया और पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। स्वयं सीएम के शब्दों में .. समय ठहर सा गया है, विश्वास ही नहीं हो रहा कि अटल जी हमारे बीच नहीं है। बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन शब्द नहीं मिल रहे। अटल जी के लिए कुछ कहना सूरज को दीया दिखाने जैसा है। अटल जी, हमारे अटल जी, सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के अटल जी निश्चल, निर्भीक और अविरल अटल जी।

loksabha election banner

अटल जी से गुरु शिष्य का, पितृ प्रेम का नाता है। वो हमसे दूर जरूर चले गए हैं लेकिन उनके शब्द अब भी कानों में गूंज रहे हैं। झारखंड निर्माण के लिए हम सदा अटल जी के ऋणी रहेंगे। उनकी अनंत स्मृतिया हैं जिन्हें शब्दों में समेटना संभव नहीं। युगपुरुष अटल जी को पुन: शत शत नमन। झारखंड भवन में मंत्रियों और भाजपा नेताओं से की मुलाकात मुख्यमंत्री ने देर शाम झारखंड भवन में भाजपा नेताओं से मुलाकात की। झारखंड से अटल जी की अंत्येष्टि में शामिल होने गए अधिकतर नेता झारखंड भवन में ही रुके हुए हैं। इनमें मंत्री सीपी सिंह, नीरा यादव, राज पलिवार, संजय सेठ, सुबोध सिंह गुड्डू व अन्य शामिल हैं। भाजपा के तमाम शीर्ष नेता दिल्ली पहुंचे, दी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा समेत प्रदेश भाजपा के तमाम शीर्ष नेता दिल्ली पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा नेता उनकी अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में भी शामिल हुए।

इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, भाजपा के सभी सांसद, मंत्री सरयू राय, सीपी सिंह, नीरा यादव, राज पलिवार, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, संजय जायसवाल सहित अन्य शामिल हैं। अंत्येष्टि में सुदेश भी शामिल राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्येष्टि में शामिल हुए। शोकाकुल सुदेश ने कहा है कि राष्ट्र ने एक सच्चा और विजनरी राजनेता खो दिया। अटल जी ने हमेशा देशवासियों के उत्थान के लिए काम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.