विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: दिल्ली से वापस रांची लौटे CM हेमंत सोरेन, कल राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी से की थी मुलाकात

Published: Tue, 16 Jul 2024 05:18 PM (IST)

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को चार दिनों की दिल्ली यात्रा के बाद वापस रांची लौट आए हैं। हेमंत ...और पढ़ें

दिल्ली की यात्रा से वापस लौटे CM हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
दिल्ली की यात्रा से वापस लौटे CM हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की थी मुलाकात
  2. सीएम हेमंत सोरेन पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव से भी नई दिल्ली में मिले थे
  3. सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी भी लौटीं, मंगलवार को दोनों रांची पहुंचे

राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren Return From Delhi मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को नई दिल्ली के चार दिनों के प्रवास से वापस लौट आए। उनके साथ उनकी पत्नी गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी थीं।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मुलाकात के संदर्भ में उन्होंने कहा कि संघीय ढांचा में ऐसी मुलाकात जरूरी है।

प्रधानमंत्री देश की सरकार चला रहे है। हम राज्य की सरकार चला रहे हैं। हम उनका सम्मान करें और वो राज्यों को सम्मान दें। ऐसा होता रहना चाहिए।

इनसे भी की मुलाकात

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रवास के क्रम में उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह से भी मुलाकात की। वे वहां से वाराणसी और मिर्जापुर भी गए और काशी विश्वनाथ एवं मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सांसद पप्पू यादव ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नई दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा - बिहार-झारखंड और वंचित वर्ग के हितों के मसले पर सार्थक चर्चा हुई। सच में हेमंत हैं, तो हिम्मत है। जेल में बंद कर बीजेपी उनके हौसले को तोड़ नहीं पाई।

तीन बार ले चुके हैं सीएम पद की शपथ

आपको ज्ञात हो कि हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली है। इसके पहले हेमंत सोरेन ने दिल्‍ली में कांग्रेस शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की थी।

इस साल राज्‍य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसकी तैयारी में सभी दल जुटे हैं। इस साल राज्य में 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा और यहां महागठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा और आजसू एक सा‍थ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने द‍िल्‍ली में PM मोदी से की मुलाकात, पत्‍नी कल्‍पना संग राष्‍ट्र‍पति मुर्मु से भी मिले

Jharkhand Politics: CM हेमंत सोरेन ने सांसद पप्पू यादव से की मुलाकात, सियासी हलचल हुई तेज