विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Hemant Soren के आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक, सरयू राय-बाबूलाल रहे मौजूद

By Alok ShahiEdited By:
Published: Mon, 06 Jan 2020 06:36 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 10:29 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर महागठबंधन की संयुक्त बैठक में सरकार के आगे की कार्य योजना पर चर्चा हुई।

CM Hemant Soren के आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक, सरयू राय-बाबूलाल रहे मौजूद
CM Hemant Soren के आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक, सरयू राय-बाबूलाल रहे मौजूद

रांची, राज्य ब्यूरो। झामुमोनीत महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद के विधायकों की संयुक्त बैठक सोमवार शाम को हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर गठबंधन दलों की संयुक्त बैठक में कांग्रेस, झामुमो विधायक के साथ झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, सरयू राय आदि नेता भी मौजूद रहे।

संयुक्त बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के सभी विधायक उपस्थित रहे। अन्‍य नेताओं में चमरा लिंडा, रामेश्‍वर उरांव, आलमगीर आलम, अंबा प्रसाद, प्रदीप यादव आदि भी मौजूद रहे।