Move to Jagran APP

रांची में झारखंड जनजातीय महोत्सव आज से, देशभर के विशेषज्ञ व कलाकार पहुंचे, हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ

Jharkhand Tribal Festival मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड जनजातीय महोत्सव में समृद्ध संस्कृति का दर्शन होगा। झारखंड में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इसमें जनजातीय समुदाय के विभिन्न पक्षों पर विमर्श के साथ साथ उनकी संस्कृति का प्रदर्शन होगा।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 08:47 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:49 AM (IST)
रांची में झारखंड जनजातीय महोत्सव आज से, देशभर के विशेषज्ञ व कलाकार पहुंचे, हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ
Jharkhand Tribal Festival: झारखंड जनजातीय महोत्सव आज से शुरू होगा।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Tribal Festival In Ranchi रांची राजधानी में आयोजित होनेवाले दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ आज मंगलवार को राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहेंगे। दो दिनों के इस जनजातीय महोत्सव के दौरान जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, उनके रहन-सहन और उनका दर्शन देखने को मिलेगा। बुधवार को समापन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे।

loksabha election banner

प्रदर्शनी गैलरी में दिखेगी राज्य की कला-संस्कृति

इस महोत्सव के दौरान ही डा. राम दयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान तथा हाकी स्टेडियम में जनजाति इतिहास एवं अन्य विषयों पर सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन का भी होगा आयोजन होगा। इस महोत्सव में देशभर के जनजातीय विषयों के जानकार और कलाकार के अलावा साहित्यकार, कवि तथा इतिहासकार जुटेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं सोमवार शाम में मोरहाबादी मैदान जाकर मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने मुख्य मंच की सजावट, विभिन्न स्टाल, साज-सज्जा, आगंतुकों के आने-जाने एवं बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए थे। कहा कि महोत्सव में झारखंड सहित अन्य राज्यों से पहुंचनेवाले अतिथि, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के स्वागत एवं सुरक्षा में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियां लगाई जाएं। आमजनों की भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

बारिश को देखते हुए बनाया गया वाटरप्रूफ पंडाल

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल तक आनेवाले वाहनों के लिए निर्धारित किया गया मार्ग तथा पार्किंग स्थलों की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बारिश की संभावना को देखते हुए पूरा पंडाल वाटरप्रूफ बनाने को कहा। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव विनय कुमार चौबे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले विनय कुमार चौबे एवं कल्याण सचिव केके सोन ने भी स्थल निरीक्षण कर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने पदाधिकारियों को सभी तैयारियां पुख्ता रखने तथा अतिथियों के प्रवेश और निकास स्थल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे।

पवेलियन में झारखंड के व्यजंनों का ले सकेंगे लुत्फ

मुख्यमंत्री के सचिव ने मंच, वीआइपी लाउंज, प्रदर्शनी गैलरी एवं लोगों की बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा प्रदर्शनी गैलरी को आकर्षक बनाने को कहा। इस मौके पर आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त शशि रंजन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। झारखंड जनजातीय महोत्सव के फूड पवेलियन में झारखंड के व्यंजनों का लुत्फ लिया जा सकेगा। यहां फूड कोर्ट का भी निर्माण किया गया है।प्रदर्शनी गैलरी में झारखंड की कला-संस्कृति से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। साथ ही जनजातीय से जुड़ी कई जानकारियां यहां मिलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.