Move to Jagran APP

Swami Vivekananda Jayanti: CM हेमंत सोरेन ने विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Jharkhand. हेमंत सोरेन ने रांची के बड़ा तालाब पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नमन किया। सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन को पूरे विश्व में स्थापित किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 04:37 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 04:37 PM (IST)
Swami Vivekananda Jayanti: CM हेमंत सोरेन ने विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Swami Vivekananda Jayanti: CM हेमंत सोरेन ने विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची, जासं। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विवेकानंद की जन्मदिवस मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सीएम हेमंत रांची के बड़ा तालाब पहुंचे और वहां विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान झारखंड के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्श युवाओं में शक्ति एवं ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन को पूरे विश्व में स्थापित किया है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

loksabha election banner

राज्य एवं देश की प्रगति युवा शक्ति में निहित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे राज्य एवं देश की प्रगति युवा शक्ति में निहित है। उन्होंने युवा शक्ति से अपनी संपूर्ण ऊर्जा और क्षमता राज्य के नवनिर्माण के कार्यों में लगाने की अपील की। कहा कि युवाओं के बल पर झारखंड विकास के पथ पर एक नया आयाम स्थापित कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी की संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ही हमारे देश के समाज में ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव के खाई को समाप्त करने का काम किया था। उन्होंने सभी से स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।

इस मौके पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव राहुल शर्मा, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी भवेशानंद, लेखिका व झामुमो नेता महुआ मांझी, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल जी तिवारी, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक अनिल कुमार सिंह, एसडीओ रांची लोकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.