ISRO GSAT-30 : इसरो के संचार उपग्रह की सफल लांचिंग पर CM हेमंत, Ex CM रघुवर ने दी बधाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का संचार उपग्रह GSAT -30 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। इससे इंटरनेट की दुनिया में क्रांति आने की उम्मीद जताई जा रही है। 5 जी नेटवर्क भी दूर नहीं है।
रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के द्वारा एक संचार उपग्रह जीसैट-30 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भारत की संचार लिंक प्रदान करने की क्षमता बढ़ेगी। ज्ञात हो कि यह सैटेलाइट दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर कौरो के एरियर प्रक्षेपण तट से छोड़ा गया। इसरो का यह साल 2020 का पहला मिशन है।
संचार उपग्रह जीसैट-30 के सफल प्रक्षेपण पर टीम @isro को बधाई। इससे भारत की संचार लिंक प्रदान करने की क्षमता बढ़ेगी।- श्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री pic.twitter.com/eaLqJZzZT9
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 17, 2020
इधर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसरो को दिए बधाई संदेश में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा- अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक और लंबी छलांग। संचार उपग्रह GSAT-30 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए ISRO के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई।
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक और लंबी छलांग। संचार उपग्रह #GSAT30 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए @isro के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। #Ariane5 #VA251 https://t.co/GFp4pQCQti" rel="nofollow pic.twitter.com/u6iUu9c4z1
— Raghubar Das (@dasraghubar) January 17, 2020
कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने इसरो की इस सफलता के लिए संदेश में लिखा- अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक और लंबी छलांग। संचार उपग्रह GSAT 30 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई।
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक और लंबी छलांग। संचार उपग्रह #GSAT30 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए @isro के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। #Ariane5 #VA251 pic.twitter.com/E78dGvhfIY — Annapurna Devi (@Annapurna4BJP) January 17, 2020