Move to Jagran APP

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मंत्री से मिले रघुवर

रांची : चीन गए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंत्री सोंध थाओ संग वार्ता की। थाओ ने झारखंड के विकास की गति की प्रशंसा की। कहा, विश्व व्यापार में

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 08:31 AM (IST)
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मंत्री से मिले रघुवर
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मंत्री से मिले रघुवर

सोंध थाओ संग की वार्ता, थाओ ने झारखंड के विकास की गति की प्रशंसा की

loksabha election banner

कहा, विश्व व्यापार में दोनों देश मिलकर हो सकते हैं बड़े भागीदार राज्य ब्यूरो, रांची : चीन के दौरे पर गए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को बीजिंग में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मंत्री सोंध थाओ से मुलाकात की। इस दौरान थाओ ने झारखंड के विकास की गति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत के संग बेहतर व्यापार का चीन पक्षधर है।

थाओ ने कहा कि दोनों देश की आबादी मिलाकर 2.56 बिलियन है, जो लगभग पूरे विश्व की आबादी का एक तिहाई है। वर्तमान में ये पूरे विश्व की जीडीपी का 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी करते हैं। जीडीपी रेट और मजबूत हो सकती है यदि दोनों देश एक साथ मिलकर काम करें। विश्व व्यापार में दोनों देश बड़े भागीदार हो सकते हैं। दोनों देशों के बीच स्वाभाविक संबंध है। वे स्वाभाविक दोस्त भी हैं। दोनों एक दूसरे की आवश्यकताओं का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर भारत और चीन पूरे विश्व की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में सहयोग कर सकते हैं। इससे एक साथ दोनों देशों के अर्थतंत्र का विकास होगा।

झारखंड में है निवेश का वातावरण सोंध थाओ ने कहा कि झारखंड में निवेश का वातावरण है। झारखंड की विकास दर बेहतर है। व्यापार को आसान बनाने की दिशा में झारखंड ने बेहतर प्रयास किए हैं। झारखंड नया राज्य है, लेकिन 8.2 प्रतिशत के ग्रोथ रेट से बढ़ रहा है, जो काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि झारखंड में निवेश की काफी संभावनाएं हैं।

सीएम ने झारखंड आने का न्योता दिया

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में 29-30 नवंबर 2018 को आयोजित होने वाले ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट 2018 के बारे जानकारी देते हुए कहा कि इसमें विश्व के कई देशों के एग्रीकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग से संबधित कई कंपनियां भाग लेंगी। मुख्यमंत्री सोंध थाओ और चीनी कंपनियों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। वार्ता सकारात्मक रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतिम चीन दौरे के बाद भारत-चीन के द्विपक्षीय संबंध बेहतर हुए हैं। उस दौरे के बाद से देश के किसी राज्य के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर उनका चीन में ये दौरा हुआ है और इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत-चीन संबंध और चीन का भारत के विभिन्न राज्यों के साथ जिस प्रकार से निवेश व बेहतर संबंधों की कोशिश हो रही है, उस दृष्टि से यह दौरा अहम है।

पोलित ब्यूरो सदस्य से भी मिले

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सदस्य व पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के प्रमुख हुआंग कुन्मिंग के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.