Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज-कल छाए रहेंगे बादल, 29 से मौसम साफ; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update रविवार को राज्य के दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 08:23 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 01:53 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज-कल छाए रहेंगे बादल, 29 से मौसम साफ; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: आज-कल छाए रहेंगे बादल, 29 से मौसम साफ; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। अभी दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 29 अक्टूबर से मौसम साफ रहेगा। इधर, शनिवार को 12 बजे के बाद हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 0.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। जबकि सामान्य की अपेक्षा अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी असम व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 2.1 किमी क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। जबकि ओडिशा के आंतरिक हिस्सों से साइक्लोनिक सर्कुलेशन होते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में टर्फलाइन बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य के दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

खुशियारी : 63.4 मिमी.। रामगढ़ : 50 मिमी.। टुंडी : 40 मिमी.। पत्थरगामा, दुमका, सारठ : 30 मिमी.। चांडिल, जामताड़ा, तेनुघाट : 20 मिमी.। बालूमाथ, अड़की, तिलैया, पालकोट, बारीजोर, मैथन, नंदाडीह, बगोदर, जमशेदपुर, पपुंकी, पंचेत, तोपचांची, गोविंदपुर, कोनेर : 10 मिमी.।

शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिसे. में)

  1. रांची       21.2       17.5
  2. जमशेदपुर  27.0       20.4
  3. डालटेनगंज 24.5       20.1
  4. बोकारो     24.6       18.5
  5. चाईबासा   20.8       18.2
  6. दुमका      20.1       19.7

शहरों में अधिकतम और न्‍यूनतम आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

  1. रांची       98         98
  2. जमशेदपुर  86         91
  3. डालटनगंज 93         83
  4. बोकारो     93         91
  5. चाईबासा   98         96

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.