Move to Jagran APP

आज से दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल, फिर बढ़ेगी ठंड

रांची चक्रवात बुलबुल का असर रांची में भी दिखेगा। नौ और दस नवंबर को बादल छाए रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 02:08 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 02:08 AM (IST)
आज से दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल, फिर बढ़ेगी ठंड
आज से दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल, फिर बढ़ेगी ठंड

जागरण संवाददाता, रांची : चक्रवात बुलबुल का असर रांची में भी दिखेगा। नौ और दस नवंबर को बादल छाए रहेंगे। वहीं 11 नवंबर को आंशिक बादल ही रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 12 नवंबर की सुबह कोहरे की धुंध होगी। बाद में आसमान साफ रहेगा। हालांकि बादल छंटने से ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 नवंबर से न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि नौ व 10 नवंबर को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। पश्चिमी मध्य व पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के सीमावर्ती क्षेत्रों में बना चक्रवात बुलबुल उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नौ नवंबर की सुबह तक यह उत्तर की ओर बढ़ेगा। इस सिस्टम के साथ धूल भरी हवा की रफ्तार 135 किमी. प्रति घंटा होने की संभावना है। शुक्रवार का तापमान (डिसे. में)

loksabha election banner

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 25.4 15.0

जमशेदपुर 28.3 17.7

डालटनगंज 27.8 15.8 अक्टूबर में 98 फीसद समय से चलीं ट्रेनें : रांची रेल मंडल में ट्रेनों का समय पर परिचालन हो रहा है। अक्टूबर में 97.78 फीसद समय से ट्रेनें चलीं हैं। अप्रैल से अक्टूबर तक औसत 94.29 फीसद समय से ट्रेनें चलीं हैं। समय पालन के साथ साथ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अप्रैल 2019 से अक्टूबर 2019 तक कुल 56 स्पेशल एवं सुविधा स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। अप्रैल से अक्टूबर 2019 तक विविध ट्रेनों में कुल 686 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, जिसमें अनारक्षित, स्लीपर, एसी 3, एसी 2 कोच सम्मिलित है। रांची रेल मंडल को कुल 162.18 करोड रुपए की आय अर्जित हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.