बेड़ो में जरूरतमंदों के बीच बांटा वस्त्र
मानव सेवा ही श्रेष्ठ सेवा के उद्देश्य को सार्थक करते हुए असहाय और गरीबों की मदद के लिए
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 07:00 PM (IST)
बेड़ो : मानव सेवा ही श्रेष्ठ सेवा के उद्देश्य को सार्थक करते हुए असहाय और गरीबों की मदद के लिए लगातार कपड़ा बैंक बेड़ो द्वारा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों के गरीब ग्रामीणों को सुविधा प्रदान किया जा रहा है। रहा है। डीपाटोली गाव में रविवार को जरूरतमंद एवं गरीब महिला, पुरुष एवं बच्चों को कपड़ा बैंक द्वारा कम्बल, स्वेटर, पैंट, शर्ट का वितरण किया गया। इस दौरान 250 ग्रामीणों के बीच कपड़े का वितरण किया गया। मौके पर कपड़ा बैंक के अध्यक्ष कैलाश कुमार ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। इस अवसर पर कपड़ा बैंक के रवि केशरी, मुकेश कुमार, श्रवण कुमार व अनुज कुमार गुप्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें