विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची में सफाई कर्मियों ने सीएम रघुवर दास का काफिला रोका

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 01:48 PM (IST)

रांची में सफाई कर्मियों ने सीएम रघुवर दास का काफिला रोक लिया।

रांची में सफाई कर्मियों ने सीएम रघुवर दास का काफिला रोका
रांची में सफाई कर्मियों ने सीएम रघुवर दास का काफिला रोका

रांची, जेएनएन। सफाईकर्मियों ने रांची में आज मुख्यमंत्री रघुवर दास का काफिला मंगलवार को रोक दिया। बताया जाता है कि वेतन भुगतान नहीं होने के कारण सफाई कर्मी प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम ने काफिला रोके जाने के बाद पांच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए प्रोजेक्ट भवन बुलाया है।

दूसरी ओर, सीएम की सुरक्षा पर भी सवाल उठा है। जानकारी होने के बावजूद पुलिस प्रदर्शनकारियों को सीएम के रास्ते में जाने से रोक नहीं पाई। अरगोड़ा थाना क्षेत्र का मामला है। 

सीएम जा प्रोजेक्ट भवन जा रहे थे, अचानक उनके वाहन के सामने सफाई कर्मी आ गए। इसके चलते सीएम ने अपने वाहन को रुकवाकर उनसे बातचीत की। 

बताया जा रहा है कि सफाइकर्मियों को कई माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण वह हंगामा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में भाजपा को चुनौती देने की तैयारी में विपक्ष

यह भी पढ़ेंः झारखंड में विपक्षी दल हाथोंहाथ ले रहे नीतीश कुमार को