करना चाहते हैं कानून की पढ़ाई, 31 अक्टूबर से पहले करें CLAT 2027 के लिए अप्लाई; 6 दिसंबर को एग्जाम
CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है, जबकि परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी। यह ...और पढ़ें

करना चाहते हैं कानून की पढ़ाई, 31 अक्टूबर से पहले करें CLAT 2027 के लिए अप्लाई
HighLights
क्लैट 2027 आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।
प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन आयोजित होगी।
रांची का एनयूएसआरएल कानून की पढ़ाई का बेहतर विकल्प।
जागरण संवाददाता, रांची। यदि आप कानून की पढ़ाई कर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो क्लैट 2027 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित है, जबकि प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) में पांच वर्षीय एकीकृत स्नातक विधि पाठ्यक्रमों तथा एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।
क्लैट 2027 से संबंधित ये है प्रमुख विवरण:
- आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे तक
- परीक्षा की तिथि 6 दिसंबर 2026 (रविवार)
- परीक्षा का माध्यम ऑफलॉइन (पेन एवं पेपर आधारित)
- परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
ये है पात्रता:
कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी क्लैट के माध्यम से स्नातक विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
वर्ष 2027 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी भी निर्धारित पात्रता शर्तों के अधीन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक विधि और एलएलएम के पाठ्यक्रमों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
इस तरह करें आवेदन:
इच्छुक अभ्यर्थी क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलॉइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
विद्यार्थियों को सलॉह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देशों और पात्रता संबंधी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
रांची में है एनयूएसआरएल, कानून की पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प:
राजधानी रांची में स्थित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) राज्य के विद्यार्थियों के लिए विधि शिक्षा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण विकल्प है। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा, कानूनी अनुसंधान और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।
झारखंड के ग्रामीण, जनजातीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों तक विधि शिक्षा के अवसरों की जानकारी पहुंचाना भी इस दिशा में महत्वपूर्ण है।
एनयूएसआरएल रांची में पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) और एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को विधिक अध्ययन, अनुसंधान, मूट कोर्ट और व्यावहारिक कानूनी गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर मिलते हैं।
कानून की पढ़ाई के बाद करियर के अनेक अवसर:
विधि शिक्षा केवल वकालत तक सीमित नहीं है। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी न्यायिक सेवाओं, न्यायालयों में वकालत, कॉरपोरेट लॉ, कानूनी परामर्श, लोक नीति, मानवाधिकार, अकादमिक क्षेत्र, कानूनी अनुसंधान और विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में करियर बना सकते हैं।
इच्छुक विद्यार्थियों को सलॉह दी गई है कि वे क्लैट 2027 से संबंधित नवीनतम सूचनाओं, पात्रता मानदंडों और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें तथा समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करें।
