Move to Jagran APP

बराती में खराब हुआ डीजे साउंड तो सरातियों से मारपीट, शादी रुकी Ranchi News

Ranchi Jharkhand News घटना अनगड़ा प्रखंड के बीसा के बेहराटोली में रविवार की रात में हुई। जतरू बेदिया की बेटी की शादी हलमाद सिल्ली के युवक के साथ होनी थी। वर शादी के लिए बरात लेकर बीसा पहुंचा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 06:20 PM (IST)
बराती में खराब हुआ डीजे साउंड तो सरातियों से मारपीट, शादी रुकी Ranchi News
Ranchi Jharkhand News रांची के अनगड़ा में बेहराटोली गांव में पहुंची बराती। जागरण

अनगड़ा (रांची), जासं। Ranchi Jharkhand News म्यूजिक सिस्टम के खराब होने से शादी रुक गई। सुबह में थानेदार ब्रजेश कुमार की पहल पर शादी हुई। घटना रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड के बीसा के बेहराटोली में रविवार की रात में हुई। जतरू बेदिया की बेटी की शादी हलमाद सिल्ली के युवक के साथ होनी थी। वर शादी के लिए बरात लेकर बीसा पहुंचा। गांव पहुंचने पर बराती व सराती पक्ष के लोग डीजे साउंड पर नाचने लगे। इसी क्रम में सराती पक्ष का डीजे साउंड बराती पक्ष के वाहन से हुई टक्कर के कारण गिरकर खराब हो गया। इससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की वजह से शादी नहीं हो पाई। सुबह में सूचना मिलने पर पहुंचे थानेदार ने शादी कराई। दोनों पक्षों के बीच सुलह कराया गया।

loksabha election banner

मंड़वा गाड़ने को लेकर भिड़े बराती-सराती, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

रांची के ही चान्हो थाना क्षेत्र के आरा गांव पहुंची बरातियों और सरातियों के बीच मंड़वा गाड़ने को लेकर विवाद व मारपीट हो गई। इससे नाराज दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। इधर लड़की ने चान्हो थाने में वर पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार लड़का व लड़की में विगत चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वजनों के नहीं मानने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद शादी तय हुई। रविवार को बेतलंगी से बरात आरा गांव पहुंची थी।

जब बरातियों ने देखा कि घर में मंड़वा नहीं गाड़ा गया है, तो उन लोगों ने इस पर विरोध जताया। कहा कि मंड़वा गड़वाएं, तभी शादी होगी। इस पर दुल्हन पक्ष की ओर से कहा गया कि उनके गांव में मंड़वा गाड़ने का रिवाज नहीं है। इसलिए वे मंड़वा नहीं गड़वा सकते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू-मैं-मैं होने लगा। बाद में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग चान्हो थाना पहुंचे। वहां भी दोनों पक्षों में बकझक होती रही। लड़की झ़ुकने को तैयार नहीं थी और अंतत: उसने लड़के से शादी करने से मना कर दिया। थाने में लड़की ने वर के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.