26 से मिजिल्स रूबेला का दिया जाएगा टीका
रांची : 26 जुलाई से रांची जिला में मिजिल्स रूबेला को लेकर टीकाकरण अभियान को चलाया जाएगा। यह टीका नौ माह से 15 साल तके बच्चों का दिया जाना है। यह जारनकारी सिविल सर्जन शिव शंकर हरिजन ने दी।
रांची : 26 जुलाई से रांची जिला में मिजिल्स रूबेला को लेकर टीकाकरण अभियान को चलाया जाएगा, जिसमें नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका दिया जाएगा। टीका स्कूल के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में दिया जाएगा। इसकी जानकारी सिविल सर्जन शिवशंकर हरिजन ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि खसरा-रूबेला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है एवं इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है। बच्चों को टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 1056467 बच्चों को अच्छादित किया जाएगा। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुल 3554 विद्यालय तथा 2832 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि मिजिल्स रूबेला टीके को बाद में नियमित टीकाकरण में शामिल कर लिया जाएगा। भले ही पहले इस टीके को बच्चे को दिया जा चुका है। उसे दोबारा टीका दिया जा सकता है।
सिविल सर्जन ने बताया कि खसरा एक जानलेवा रोग है, जो कि वायरस द्वारा फैलता है। बच्चों में खसरे के कारण दिव्यांगता और असमय मृत्यु हो सकती है। वहीं रूबेला एक संक्रामक रोग है, जो वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण रोग जैसे होते हैं। यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित हो, तो उसे कंजेनाइटल रूबेला सिंड्रोम हो सकता है, जो कि उसके भ्रूण और नवजात शिशु के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. वीपी प्रसाद, सदर अस्पताल के डॉ. एके झा, डॉ. शशि खलखो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।