JPSC: सिविल जज नियुक्ति परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी Ranchi News
Jharkhand. विश्वविद्यालयों में असिस्टेट प्रोफेसरों के बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार की तिथियां तय कर दी हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को देर शाम सिविल जज नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें 107 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित श्रेणी से 78, पिछड़ा वर्ग से तीन, अति पिछड़ा वर्ग से चार, एससी से पांच तथा एसटी से 17 अभ्यर्थी शामिल हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 17 से 20 फरवरी तक
विश्वविद्यालयों में असिस्टेट प्रोफेसरों के बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार की तिथियां तय कर दी हैं। साक्षात्कार 17 फरवरी से 20 फरवरी तक होगा। वनस्पति विज्ञान विषय का साक्षात्कार 17 फरवरी, अंग्रेजी का 17-18 फरवरी, भौतिकी का साक्षात्कार 18 फरवरी, जियोलॉजी तथा केमेस्ट्री का साक्षात्कार 19 फरवरी को होगा।
इसी तरह, मनोविज्ञान तथा बांग्ला विषय का साक्षात्कार 20 फरवरी को होगा। अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कॉल लेटर आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह डाक से नहीं भेजा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में जाति प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पाए हैं उन्हें साक्षात्कार के समय अनिवार्य रूप से इसे जमा करना होगा।