Move to Jagran APP

झारखंड में पहले दिन 45 हजार से अधिक टीकाकरण, किशोरों में दिखा टीका लेने का उत्साह

Child Vaccination jharkhand झारखंड में 15 से 18 वर्ष आयु के 23.98 लाख किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत। गुमला में सबसे अधिक 6389 किशोरों ने लिया टीका रांची में इस आयुवर्ग में 5131 को लगी वैक्सीन। टीका लेने के बाद किशोरों ने दोस्तों संग ली सेल्फी कहा-कोरोना को हराएंगे।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 10:33 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 01:32 PM (IST)
झारखंड में पहले दिन 45 हजार से अधिक टीकाकरण, किशोरों में दिखा टीका लेने का उत्साह
राजधानी रांची के मारवाड़ी स्‍कूल में कोरोनारोधी टीका लगवाती छात्राएं। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हो गई। पहले दिन से ही किशोरों में टीका लगवाने को लेकर उत्साह देखा गया। वैक्सीन लगवाने के बाद किशोर सेल्फी लेते भी नजर आए। टीका लेनेवाले किशोरों को कहीं-कहीं गुलदस्ते व अन्य उपहार भी भेंट किए गए। इस मौके पर किशोरों ने संकल्प लिया कि वह टीका लेने के लिए दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

loksabha election banner

झारखंड में 45,653 किशोरों ने टीका लगवाया

पहले दिन पूरे झारखंड में 45,653 किशोरों ने टीका लगवाया। गुमला में सबसे अधिक 6,389 लोगों को टीका लगा, जबकि रांची में 5,131, लातेहार में 4,400, गढ़वा में 4,130 और पूर्वी ङ्क्षसहभूम में 3,798 किशोरों को टीका लगा। राज्य में इस आयु वर्ग के 23.98 लाख किशोरों का टीकाकरण होना है।

जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री ने क‍िया शुभारंभ

सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 से 11 बजे के बीच राज्य के सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने करीम सिटी कालेज में टीकाकरण की शुरुआत की। यहां पहले वैक्सीन लेनेवाले तीन छात्र-छात्राओं में खुशी कुमारी, प्रियंका तथा मोहित शामिल हैं। पहले दिन किशोरों में वैक्सीन लेने को लेकर उत्साह का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि कई छात्रों ने अपने स्कूल या कालेज में केंद्र नहीं होने के कारण दूर स्थित केंद्रों पर जाकर टीका लगवाया। रांची में ही श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के छात्रावास में किशोरों के लिए बनाए गए अलग केंद्र में रांची कि विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने वैक्सीन लगवाई। कई छात्र तो बोडय़ा, ओरमांझी, तुपुदाना आदि क्षेत्रों से भी वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। पहले दिन कहां हुआ कितना टीकाकरण (15-18 वर्ष)

  • गुमला : 6,389
  • रांची : 5,131
  • लातेहार : 4,400
  • गढ़वा : 4,130
  • पूर्वी स‍िंंहभूम : 3,798
  • बोकारो : 2,345
  • धनबाद : 2,101
  • देवघर : 1,397
  • गिरिडीह : 1,370
  • हजारीबाग : 1,178
  • पश्चिमी स‍िंंहभूम : 943
  • सिमडेगा : 917
  • पाकुड़ : 896
  • पलामू : 809
  • रामगढ़ : 799
  • लोहरदगा : 670
  • खूंटी : 457
  • सरायकेला : 391
  • दुमका : 384
  • लोहरदगा : 589
  • चतरा : 225
  • कोडरमा : 203
  • जामताड़ा : 180
  • साहिबगंज : 177

अभिभावकों की सहमति के बाद ही वैक्सीन

किशोरों को टीका के लिए आनलाइन के साथ आफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गई है। आधार कार्ड के अलावा उनके स्कूल के परिचय पत्र से भी पंजीयन हो रहा है। साथ ही टीका लगाने से पहले उनके अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाया जा रहा है। फार्म भरने के बाद या फोन पर सहमति लेने के बाद ही उन्हें टीका लगाया जा रहा है। ऐसा उनके वयस्क नहीं होने के कारण किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.