रांची में बच्चा चोर समझकर राम कच्छप को मार डाला, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मैक्लुस्कीगंज के दुल्ली गांव में बच्चा चोर समझकर राम कच्छप लोहरा की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस ...और पढ़ें

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी। फोटो जागरण
HighLights
बच्चा चोर समझकर राम कच्छप लोहरा की हत्या।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
मैक्लुस्कीगंज के करमकोचा जंगल में मिला था शव।
संवाद सूत्र, मैक्लुस्कीगंज। मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली गांव स्थित करमकोचा जंगल में मिले राम कच्छप लोहरा के हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है।
मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दुल्ली गांव के करमकोचा टोला निवासी जीतवाहन उरांव (26) और मंडल मुंडा हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए राम कच्छप लोहरा की हत्या कर शव को जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की है।
मैक्लुस्कीगंज थानाप्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि आरोपितों को शक हो गया था कि राम कच्छप लोहरा बच्चा चोर है। इसलिए, उसकी डंडा आदि से पिटाई कर दी।
इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विगत चार अगस्त को करमकोचा जंगल में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था।
बाद में शव की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के बांसजाड़ी निवासी लक्ष्मी देवी ने उसकी पहचान अपने पुत्र राम कच्छप लोहरा के रूप में की थी।
इस संबंध में मैक्लुस्कीगंज थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
इसमें खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को शामिल किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की और 12 अक्टूबर को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने राम कच्छप लोहरा की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को दुल्ली गांव के करमकोचा जंगल में फेंक दिया था।
आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का कंबल और वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद किया है।
छापेमारी दल में खलारी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा, डोगन कुमार समेत दोनों थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
यह भी पढ़ें- झारखंड से माओवाद का समापन, वापस हो जाएंगी सीआरपीएफ की नौ बटालियनें; अभी राज्य में 81 कंपनियां
