Minor Girls Murder: घायल बच्चा ऑब्जर्वेशन में, RIMS में चल रहा इलाज
Minor Girls Murder पिपरवार की घटना में घायल बच्चे का इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा है। हालांकि अभी बच्चे की स्थिति बेहतर है।
रांची, जागरण संवाददाता। Minor Girls Murder पिपरवार की घटना में घायल 8 वर्षीय बच्चा अब भी रिम्स में डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में है। शनिवार को उसका ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति में पहले से बेहतर है। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. सीबी सहाय ने बताया कि बच्चे के दिमाग की झिल्ली में खून की परत जमी हुई था, जिसे सर्जरी कर निकाल दिया गया है। जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब उसकी स्थिति गंभीर थी। हड्डी के कई जगह से छोटे-छोटे टुकड़े हो चुके हैं। दिमाग की झिल्ली के बाहर खून जमा हुआ है। ब्रेन के भीतर भी परेशानी है। हालांकि अब स्थिति सुधार की ओर हैं।
बता दें कि पिपरवार के जंगल में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपित ने उन्हें पत्थर से कुचल कर मार डाला था। दोनों बच्चियां करीबन दस साल की थी। इनके साथ तकरीबन आठ साल का एक बच्चा भी था। उसे भी आरोपित ने पत्थर से कुचल डाला। जिसका इलाज अभी रिम्स में किया जा रहा है।