Move to Jagran APP

माओवादियों के निशाने पर हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास

उत्तराखंड प्रशासन ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है ताकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा कड़ी की जा सके।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 07:44 AM (IST)
माओवादियों के निशाने पर हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास
माओवादियों के निशाने पर हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास माओवादियों के निशाने पर हैं। उनकी जान को खतरा है। यह जानकारी उत्तराखंड में गिरफ्तार माओवादी देवेंद्र चम्याल ने पूछताछ में उत्तराखंड पुलिस व खुफिया एजेंसी को दी है। देवेंद्र चाम्याल के खुलासे के बाद उत्तराखंड प्रशासन ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है ताकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा कड़ी की जा सके।

loksabha election banner

दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री सचिवालय को उत्तराखंड प्रशासन का पत्र आया, जिसके बाद से ही गृह विभाग में हलचल तेज हो गई है। अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा को कड़ी करने सहित अन्य इनपुट पर भी छानबीन चल रही है। देवेंद्र चम्याल के बयान के आधार पर गृह विभाग ने झारखंड पुलिस को छानबीन करने का आदेश दिया गया है। देवेंद्र चम्याल अपनी महिला मित्र भगवती भोज के साथ नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पर पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया है कि पांच साल तक झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशिक्षण लिया है। दोनों उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और पिछले दस साल से फरार चल रहे थे कि उत्तराखंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर उन्हें पकड़ा।

नक्सली देवेंद्र से इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने भी लंबी पूछताछ की थी, जिसमें उसने यह भी जानकारी दी थी कि वह वर्ष 2009 से 2014 तक झारखंड में प्रशिक्षण ले चुका है। चम्याल माओवादी संगठन में तगड़ी पकड़ रखता था। देवेंद्र इस्टर्न रीजनल गु्रप की जोनल कमेटी का सदस्य भी रह चुका है। झारखंड से वो उत्तराखंड खास मिशन पर आया था ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.