Atal Bihari Vajpayee : CM रघुवर दास ने झारखंड के जनक को दी श्रद्धांजलि, जयंती पर नमन
Atal Bihari Vajpayee. 94वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 07:03 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी समेत दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व का गुणगान किया। मंगलवार को उनकी जयंती के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के जनक के तौर पर अटलजी हमेशा प्रदेशवासियों की दिलों पर राज करेंगे। वे हमेशा हमारी स्मृतियों में बने रहेंगे। सीएम ने न्यू इंडिया को अटल जी का सपना बताते हुए कहा कि जल्द ही हमलोग इस लक्ष्य को पा लेंगे। इधर जयंती के मौके पर कई संस्थानों में भी भारत रत्न को श्रद्धा से याद किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें