Move to Jagran APP

जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सीएम रघुवर दास ने जताया शोक

George Fernandes. 88 साल की उम्र में पूर्व रक्षा मंत्री George Fernandes का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्‍होंने 9 बार लोकसभा चुनाव जीते।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 11:20 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 11:20 AM (IST)
जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सीएम रघुवर दास ने जताया शोक
जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर सीएम रघुवर दास ने जताया शोक

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने इसे भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है। सीएम ने पूर्व रक्षा मंत्री के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस देश के सर्वमान्य नेता थे। उनके राजनीतिक इतिहास को देखें तो जब भी किसी ने लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया तो उन्होंने मुखर होकर उसका विरोध किया। 1974 के जेपी आंदोलन में भी तत्कालीन सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए संविधान में संशोधन का प्रयास किया तो जॉन फर्नांडिस ने उसका कड़ा विरोध किया था। उनके निधन से देश को बड़ी क्षति पहुंची है।

loksabha election banner

जार्ज साहब का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 88 साल के थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह रक्षा मंत्री थे। बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू के कारण उनकी जान गई है। जॉर्ज फर्नांडिस ने 1967 से 2004 तक 9 लोकसभा चुनाव जीते। जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर झारखंड के कई नेताओं ने भी शोक जताया है। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा कि जॉर्ज साहब ने देश के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह गरीबों की आवाज को दमदार तरीके से उठाने वालों में से थे।

जॉर्ज फर्नांडिस लंबे वक्त से अस्वस्थ थे। वह अलजाइमर से पीड़ित थे। पहली गैर कांग्रेसी सरकार में वे उद्योग मंत्री थे। इसी दौरान उन्होंने अमेरिकी कंपनियों आईबीएम और कोका कोला को देश छोड़ने के लिए कहा दिया। वह जनता दल के एक प्रमुख सदस्य थे और बाद में समता पार्टी के फाउंडर भी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.