Move to Jagran APP

दिल्ली में झारखंड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, बोले- व्यापार मेले में प्रदेश ने छोड़ी छाप

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में पाईका पंच-परगनिया मुण्डारी मानभूम छऊ नागपुरी नृत्य के माध्यम से झारखंड के कलाकारों ने सबका मन मोहा। एक ओर जहां कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री उनके बीच पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई की।

By Jagran NewsEdited By: Vijay KumarPublished: Thu, 24 Nov 2022 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 09:02 PM (IST)
दिल्ली में झारखंड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, बोले- व्यापार मेले में प्रदेश ने छोड़ी छाप
मुख्यमंत्री सोरेन दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में शामिल

रांची/दिल्ली, डिजिटल डेस्क। देशवासी झारखंड आएं। झारखंड में आप सभी का स्वागत है। यहां आकर देखिए झारखंड कितना खूबसूरत है और यह आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस राज्य जब आप आएंगे तब यहां की धरा आपका दिल मोह लेगी। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री सोरेन दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

loksabha election banner

झारखंड के लोग अपनी अलग पहचान बना रहें हैं

मुख्यमंत्री ने कहा यह झारखंड के लिए गौरव की बात है। आज झारखंड के आदिवासी और मूलवासी शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हैं और आज जहां हर जगह एक प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी है। हर किसी में अपनी क्षमता और हुनर है, जिसके बल पर वह अपनी पहचान बनाता है, जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था, आज वहां अतिथि के रूप में आया हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड के जिस परिवार को दो वक्त का भोजन सही से नहीं मिल पाता था, उस परिवार के बच्चे खेल में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज उन सभी हुनरमंद बच्चों को वर्तमान सरकार तराशने में लगी है और आने वाली पीढ़ी को उनके लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने के लिए रोज नए सोच के साथ देश के सामने आ रही है।

झारखंड के स्टाल का किया अवलोकन

झारखंड दिवस समारोह में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में झारखंड पवेलियन का परिभ्रमण किया और मेले में भाग लेने वाले झारखंड के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने मेले में पलाश, झारक्राफ्ट, खादी, कृषि, पशुपालन विभाग का जैविक कृषि का स्टाल, वन विभाग का स्टाल, ऊर्जा विभाग का जरेडा स्टाल, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के स्टाल में विशेष रूची दिखाई।

मुख्यमंत्री के साथ, मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, उद्योग सचिव वंदना दाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य उपस्थित थे। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ी  है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.