Move to Jagran APP

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद से हटाए गए शैलेश कुमार Ranchi News

Jharkhand. शैलेश कुमार सिंह के पद से हटाए जाने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद के लिए तीन नाम मांगे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 07:10 AM (IST)
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद से हटाए गए शैलेश कुमार Ranchi News
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद से हटाए गए शैलेश कुमार Ranchi News

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। इसी 19 जुलाई को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किए गए शैलेश कुमार सिंह पद से हटा दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने उन्हें इस पद से विमुक्त कर दिया है। उन्हें झारखंड सरकार में कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के पत्र आने के बाद शैलेश ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महादेव धान को अपना प्रभार सौंप दिया।

loksabha election banner

भारत निर्वाचन आयोग ने अब राज्य सरकार से मुख्य निर्वाचन पद के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों के नाम मांगे हैं। आयोग इनमें से एक नाम पर अपनी स्वीकृति देगा जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पहले महज छह दिन पहले शैलेश को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत ही एल खियांग्ते की जगह पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था।

  • भारत निर्वाचन आयोग ने शैलेश कुमार सिंह को पद से किया विमुक्त
  • नई नियुक्ति को आयोग ने राज्य सरकार से मांगे तीन नाम
  • 19 जुलाई को ही एल खियांग्ते की जगह पर दिया था योगदान

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में इसका भी जिक्र किया गया था। अब अचानक उन्हें पद से हटाए जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। इस संबंध में जब भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह से दैनिक जागरण ने बात की तो उन्होंने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया। इधर, मंत्रिमंडल निर्वाचन आयोग में इसपर भी चर्चा है कि शैलेश ने स्वयं इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था।

शैलेश की पत्नी हैं भाजपा में
शैलेश कुमार सिंह की पत्नी परिणीता सिंह बिहार में भाजपा की नेत्री हैं। वे झारखंड में ही वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल हुई थीं। चर्चा है कि शैलेश ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर योगदान देने के बाद इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दी थी, जिसके बाद आयोग ने उन्हें पद से मुक्त कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.