Chhath Puja 2020 : होटवार जेल में 16 कैदी करेंगे छठ व्रत, जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराई पूजन सामग्री Ranchi News
होटवार जेल में 16 कैदी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। इसमें तीन पुरुष और 13 महिलाएं शामिल है। बुधवार को कैदियों ने नियम निष्ठा पूर्वक नहाय खाय किया। जेल प्रशासन की ओर से छठ व्रत को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है।
रांची (जागरण संवाददाता)। होटवार जेल में 16 कैदी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। इसमें तीन पुरुष और 13 महिलाएं शामिल है। बुधवार को कैदियों ने नियम निष्ठा पूर्वक नहाय खाय किया। जेल प्रशासन की ओर से छठ व्रत को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है।
महिला और पुरुष व्रतियों के लिए अलग-अलग जल कुंड बनाये गए हैं। यही व्रती संध्या और प्रात:कालीन अघ्र्य देंगे। खरना अनुष्ठा सामूहिक होगा। जेल के पुजारी खरना अनुष्ठान करायेंगे। पूजन सामग्री के साथ प्रसाद की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध करा दिया गया है। जेल अधीक्षक हामिद अख्तर के अनुसार छठ पूजा करने वाले कैदियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। व्रतियों से पूजन सामग्री का लिस्ट मांगकर उन्हें सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। गुरुवार को जल कुंड की विशेष सजावट की जाएगी। रंग-बिरंगे लाइट से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।