Move to Jagran APP

फेसबुक पर सुनहरे सपने बेच फांसती थी लड़कियों को

खुद को एक स्वयंसेवी संगठन की संचालिका घोषित कर चुकी प्रभा मिंज दावा करती रही है कि वह गरीब लड़कियों के कल्याण के लिए कार्य करती है।

By Edited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 01:49 PM (IST)
फेसबुक पर सुनहरे सपने बेच फांसती थी लड़कियों को
फेसबुक पर सुनहरे सपने बेच फांसती थी लड़कियों को

राज्य ब्यूरो, रांची। दिल्ली के पश्चिमी जिले से गिरफ्तार झारखंड पुलिस के लिए फरार कुख्यात मानव तस्कर प्रभा मिंज मुनी (42) से पूछताछ जारी है। उसने फेसबुक पर झारखंड के कई दिग्गज नेताओं सहित राजनीति व पुलिस से जुड़े अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी। वह फेसबुक के माध्यम से लड़कियों को अच्छी नौकरी का सपना बेचती थी, उन्हें फांसकर उनकी तस्करी करती थी। झारखंड के सिमडेगा जिले में वर्ष 2013 में प्रभा मिंज मुनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है। वह फरार थी। उसके विरुद्ध सरकार ने 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है।

loksabha election banner

खुद को एक स्वयंसेवी संगठन की संचालिका घोषित कर चुकी प्रभा मिंज दावा करती रही है कि वह गरीब लड़कियों के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्हें दिल्ली में रोजगार उपलब्ध कराती है। विशेष शाखा की सूचना पर दिल्ली की पश्चिमी जिला वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने 23 सितंबर को इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में वेस्ट पंजाबी बाग में छापेमारी कर प्रभा मिंज मुनि को पकड़ा। पूछताछ में प्रभा ने बताया है कि वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है तथा दो दशक पहले दिल्ली आई थी। यहां उसकी मुलाकात रोहित से हुई। रोहित बिहार का रहने वाला है और शकरपुर में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने मिलकर घरेलू सहायिका से जुड़े कार्य करने लगे।

लड़कियों को ये झारखंड के पिछड़े इलाके से ढूंढकर लाते थे। इन्हें प्रलोभन दिया जाता था कि दिल्ली में काम करने से उनकी अच्छी आय होगी, जिससे कि उनकी जीवनशैली में सुधार आएगा। अच्छा खाना, अच्छे कपड़े वे पहन सकेंगी। अच्छी आय भी होगी। लड़कियां इनके झासे में आ जाती थी। लड़कियों की आमदनी को भी ये हड़प लेती थीं। जो लड़कियां इनके चंगुल से बाहर निकलने की हिम्मत दिखाती थी, उन्हें धमकाती थी। इस दौरान इन्होंने अच्छा खासा पैसा जमा कर लिया और इस काले कारोबार को पंजाबी बाग में करने लगी।

प्रभा मिंज पर एक नजर
-प्रभा मिंज मुनी व उसके पति रोहित कुमार मुनी पर सिमडेगा के एएचटीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
-ये वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र स्थित वेस्ट पंजाबी बाग के 48/72 में रहते हैं।
-प्रभा मिंज मुनी ऑल इंडिया क्रिस्टियन माइनॉरिटी फ्रंट की उपाध्यक्ष है। उसके साथ रोहित मुनी मिलकर संपूर्ण घरेलू कामगार सर्वेक्षण एवं उत्थान समिति तथा सर्वोदय आदिवासी जन कल्याण संस्था का संचालन किया जाता है। 

यह भी पढ़ेंः मानव तस्करों के चुंगल से मुक्त 16 लड़कियों ने रो-रोकर सुनाई आपबीती, हर रोज होता था दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.