Chatra Coronavirus News: चतरा में 103 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, जिले में अब 298 सक्रिय मामले
Chatra Coronavirus Update सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार पासवान ने बताया कि स्वस्थ हुए मरीज विभिन्न प्रखंडों के हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 08:28 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 08:30 AM (IST)
चतरा, जासं। चतरा में रिकॉर्ड 103 की संख्या में कोरोना संक्रमित स्वस्थ हैं। जिले में पहली बार एक साथ इतने सारे मरीज कोरोना को मात दिए हैं। स्वस्थ हुए कोरोना योद्धाओं को रविवार की सुबह से एंबुलेंस के जरिये घर भेजा जा रहा है। इन सभी की जांच रिपोर्ट शनिवार की रात्रि आई थी। सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार पासवान ने बताया कि स्वस्थ हुए मरीज विभिन्न प्रखंडों के हैं। उन सभी को एंबुलेंस के जरिये भेजा जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि शुक्रवार को भी 35 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आई है। वर्तमान समय में 298 सक्रिय मामले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें