Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तारा शाहदेव मामले में हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार समेत तीन पर चार्जशीट

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Tue, 23 May 2017 05:03 PM (IST)

    नेशनल शूटर तारा शाहदेव के साथ प्रताड़ना व धर्म परिवर्तन के आरोपी रंजीत सिंह कोहली की हैसियत पांच वर्षों में ही बढ़ गई थी।

    Hero Image
    तारा शाहदेव मामले में हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार समेत तीन पर चार्जशीट

    जागरण संवाददाता, रांची। नेशनल रायफल शूटर तारा शाहदेव को शादी के बाद प्रताड़ित करने व धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में दिल्ली सीबीआइ ने एसडीजेएम व सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश फहीम किरमानी की अदालत में सोमवार को चार्जशीट दाखिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीआइ ने कांड संख्या आरसी 9/2015 का अनुसंधान के बाद चार्जशीट दाखिल किया है। अधिवक्ता अविनाश कुमार पांडेय ने बताया कि चार्जशीट में तारा शाहदेव के कथित पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी व हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद के नाम शामिल हैं। अब अदालत तीनों के खिलाफ संज्ञान लेकर आरोपियों को समन जारी करेगी। तारा शाहदेव प्रताड़ना व धर्म परिवर्तन को लेकर हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सीबीआइ को जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

    अगस्त 2014 से जेल में है आरोपी रंजीत कोहली:

    रंजीत सिंह कोहली से जुड़े तीन मामलों को दिल्ली सीबीआइ ने टेक ओवर करते हुए वर्ष 2015 में जांच शुरू की थी। सीबीआइ के अनुसंधान शुरू होने के पूर्व पुलिसिया केस की सुनवाई के दौरान कोहली को 27 अगस्त 2014 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। रांची कोर्ट में पेशी के बाद उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया था। गिरफ्तारी के बाद से वह लगातार जेल में बंद है। जबकि उसकी मां कौशल रानी को जेल जाने के बाद जमानत मिल गई थी। वर्तमान में वह जमानत पर हैं।

    उल्लेखनीय है कि नेशनल रायफल शूटर तारा शाहदेव के साथ रंजीत सिंह कोहली ने शादी की थी। आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

    पांच वर्षों में कोहली की बढ़ गई थी हैसियत

    नेशनल शूटर तारा शाहदेव के साथ प्रताड़ना व धर्म परिवर्तन के आरोपी रंजीत सिंह कोहली की हैसियत पांच वर्षों में ही बढ़ गई थी। उसकी दोस्ती ऐसे-ऐसे रसूखदार लोगों से हुई कि उसकी दशा व दिशा दोनों बदल गई। बरियातू यूनिवर्सिटी कॉलोनी में रहता था, मां छोटा-मोटा काम करती थी। लेकिन वहां से घर छोड़कर कहां निकला किसी को पता नहीं चल पाया था। अचानक उसकी दोस्ती अमीरों के साथ ऐसी हुई कि देखकर लोग अचंभित रह गए।

    इसके बाद रांची के मेन रोड से सटे ब्लेयर अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर मां-बेटा रहने लगे। अशोक नगर और अशोक विहार में भी भी मकान किराये पर रखा था। प्रतिष्ठित होटल का कमरा उसके नाम पर बुक रहता था। बड़े अधिकारियों से लेकर न्यायिक पदाधिकारी व मंत्री तक कोहली के संपर्क थे।

    तलाक याचिका पर भी चल रही सुनवाई

    तारा शाहदेव ने रंजीत सिंह कोहली से तलाक की याचिका भी रांची के कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में दायर की है। इस मामले पर भी सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।

    यह भी पढ़ेंः झारखंड इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में आदित्य स्टेट टॉपर

    यह भी पढ़ेंः बच्चा चोरी की अफवाहः अब तक 20 गिरफ्तार, थानेदार नपे