विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: 'मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर...', झारखंड में Cabinet Expansion पर कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 06 Feb 2024 04:53 PM (IST)

Cabinet Expansion झारखंड में राजनीतिक उठापटक का दौर थमने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई है। ...और पढ़ें

'मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर...', झारखंड में Cabinet Expansion पर कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान (फाइल फोटो)
'मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर...', झारखंड में Cabinet Expansion पर कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में राजनीतिक उठापटक का दौर थमने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई है। चंपई सोरेन की सरकार में कैबिनेट विस्तार पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस बार कैबिनेट में 12वें मंत्री का चयन हो सकता है।

वहीं, कैबिनेट विस्तार की चर्चा पर कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द हो सकता है। कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई होड़ नहीं है। आलाकमान जो तय करेगा, वही सर्वोपरि है। इसलिए, हम जल्द ही सभी मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। कोई दिक्कत नहीं है।

आलमगीर आलम ने क्या कुछ कहा 

रिक्त पदों के बारे में उन्होंने बताया कि उस पर चर्चा चल रही है। वहीं, कांग्रेस में बदलाव को लेकर आलमगीर आलम ने कहा कि अभी राहुल गांधी की यात्रा जारी है। आज खत्म होगा। कल के बाद आलाकमान से बातचीत होगी। हमारा निर्णय दिल्ली से होता है। हमारी हर बिंदुओं पर चर्चा होगी। कैबिनेट में कौन रहेंगे और कौन, यह निर्णय दिल्ली से ही तय होगी।   

बजट के बारे में कांग्रेस नेता ने बताया कि बहुत जल्द ही बजट सत्र की शुरुआत करेंगे। 2024-25 का बजट जल्द ही सदन में पेश करेंगे। इस पर लगातार चर्चा हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Hemant Soren: हेमंत की भाभी ने सियासी उठापटक के बाद तोड़ी चुप्पी, सबकुछ कर दिया क्लियर; बोलीं- जो भी...

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये शर्त पूरी करने पर ही मिलेंगे सम्मान निधि के 2000 रुपये