विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस-RJD कोटे से दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
Published: Fri, 02 Feb 2024 12:52 PM (IST)

Champai Soren चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को पद एवं ...और पढ़ें

Champai Soren: चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री
Champai Soren: चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राज्यपाल ने सीपी राधाकृष्णन ने विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन को नई सरकार के गठन का न्योता दिया। इस दौरान आज चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल ने चंपई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।

चंपई सोरेन ने पहली बार 1991 में सरायकेला से उपचुनाव जीता था। उन्होंने सात बार विधायक का चुनाव जीता है। चंपई सोरेन को हेंमत सोरेन कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था।

इधर, राज्यपाल ने चंपई सोरेन को दस दिन में बहुमत साबित करने को कहा था। इसी बीच चंपई सोरेन की सरकार पांच फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। उधर, नौ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।