विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CUJ PG Registration 2026: 20 मई से करें रजिस्ट्रेशन, एक ही फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका; आरक्षित वर्ग को बड़ी राहत

Published: Tue, 19 May 2026 02:04 PM (GMT+05:30)

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी प्रवेश पंजीकरण 20 मई से 10 जून तक ...और पढ़ें

सीयूजे पीजी प्रवेश पंजीकरण 20 मई से शुरू आरक्षित वर्ग को मिली बड़ी राहत।

सीयूजे पीजी प्रवेश पंजीकरण 20 मई से शुरू आरक्षित वर्ग को मिली बड़ी राहत।

HighLights

  1. सीयूजे पीजी प्रवेश पंजीकरण 20 मई से 10 जून तक।

  2. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र पर बड़ी राहत।

  3. एक शुल्क में तीन कार्यक्रमों के लिए आवेदन संभव।

जागरण संवाददाता, रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड (CUJ) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीयूईटी (पीजी) 2026 के माध्यम से दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की अधिसूचना जारी कर दी है।

सीयूजे प्रशासन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया 20 मई से शुरू होकर 10 जून 2026 तक चलेगी। इस प्रवेश प्रक्रिया में वे सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने सीयूईटी (पीजी) 2026 की परीक्षा दी है, जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है और जो यूनिवर्सिटी के पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

एक ही फीस में 3 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन का मौका

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को एक बड़ी सहूलियत दी है। नए नियमों के अनुसार, एक अभ्यर्थी एक ही पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके अधिकतम तीन अलग-अलग पीजी प्रोग्राम के लिए दांवेदारी कर सकता है। इससे छात्रों को एक ही आवेदन के जरिए कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है।

पंजीकरण शुल्क का विवरण 

विश्वविद्यालय ने अलग-अलग वर्गों के लिए निम्नलिखित पंजीकरण सह काउंसलिंग शुल्क निर्धारित किया है। ध्यान रहे कि यह शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस (रिफंड) नहीं किया जाएगा:

वर्ग / कैटेगरी पंजीकरण शुल्क (रुपये में)
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) ₹ 800
एससी (SC) और एसटी (ST) ₹ 400
दिव्यांग (PwD) और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी ₹ 200

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

इसी बीच, सीयूजे प्रशासन ने आरक्षित वर्ग के छात्रों के हित में एक और महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर बड़ी राहत दी है। अक्सर देखा जाता है कि आवेदन के समय सही प्रारूप में जाति प्रमाण पत्र न होने के कारण छात्र मजबूरी में अनारक्षित (General/UR) श्रेणी में फॉर्म भर देते हैं।

नया नियम: ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने फॉर्म भरते समय अनारक्षित श्रेणी चुनी थी, उन्हें अब उनके वास्तविक आरक्षित वर्ग में वापस शामिल होने का मौका मिलेगा।

इसके लिए शर्तें निम्नलिखित हैं

  • अभ्यर्थियों को ऑफलाइन काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय निर्धारित प्रारूप में अपना वैध जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • दस्तावेजों के सफल वेरिफिकेशन के बाद, विश्वविद्यालय के नियमानुसार उन्हें उनके वास्तविक आरक्षित वर्ग का लाभ दे दिया जाएगा।

कहां मिलेगी विस्तृत जानकारी?

सीयूजे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जाति प्रमाण पत्र का निर्धारित प्रारूप, सीटों का विवरण और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए हैं। छात्र वहां जाकर पूरी गाइडलाइन पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Polytechnic, B.Ed Exam 2026: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, दो बार स्थगित हुई बीएड परीक्षा अब 31 मई को