Move to Jagran APP

Yoga day in Ranchi: केंद्रीय मंत्री ने प्रभात तारा मैदान का लिया जायजा, बोले- योग दिवस पर रांची में होगा सबसे अच्छा कार्यक्रम

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नायक ने कहा है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे अच्छा कार्यक्रम रांची में होगा। उन्‍होंने प्रभात तारा मैदान का जायजा भी लिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 01:24 PM (IST)
Yoga day in Ranchi: केंद्रीय मंत्री ने प्रभात तारा मैदान का लिया जायजा, बोले- योग दिवस पर रांची में होगा सबसे अच्छा कार्यक्रम
Yoga day in Ranchi: केंद्रीय मंत्री ने प्रभात तारा मैदान का लिया जायजा, बोले- योग दिवस पर रांची में होगा सबसे अच्छा कार्यक्रम

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। International Yoga Day 2019 - केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आशा जताई है कि रांची (Ranchi) में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होनेवाला राष्ट्रीय कार्यक्रम पिछले चार कार्यक्रमों से बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 50 हजार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ योगाभ्यास करेंगे। इसमें 20-25 अन्य देशों से भी लोग आएंगे। गुरुवार को रांची पहुंचने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के लिए पांच शहरों में रांची को चुना है।

loksabha election banner

यह रांची और झारखंड के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि योग को घर-घर पहुंचाने के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने जिलों में 50 बेड का आयुष अस्पताल खोलने की स्वीकृति दी है, जिनमें झारखंड के भी कई जिले शामिल हैं। बताया कि आयुष्मान भारत के तहत 1.25 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं, जिनमें साढ़े बारह हजार आयुष औषधालयों में हैं।
बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 से 18 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। मौके पर उपस्थित राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड के लोग योग से ही निरोग होंगे। 21 जून को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इधर, रांची पहुंचने के बाद उन्होंने राज्य के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के तैयारियों का जायजा लिया।
योग किसी धर्म से जुड़ा नहीं
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि योग किसी धर्म से जुड़ा नहीं है। यह सभी के भले के लिए है। पहली बार मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुछ भ्रांतियां थीं, लेकिन अब अल्पसंख्यक भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
इस बार का थीम 'योगा फॉर हर्ट'
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इस वर्ष का थीम 'योगा फॉर हर्ट' है। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री ने कहा कि ह्रदय रोग से बचाव में भी योगा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री ने कहा कि उनकी उम्र 64 हो गई है लेकिन वे हर दिन योगा करते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.