रांची पहुंचे कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, कहा-किसानों की आमदनी बढ़ाने में जुटी है मोदी सरकार
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं।
रांची, जासं। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। हम चाहते हैं कि किसान सशक्त और सक्षम बनें। रांची में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे यहां पहुंचे हैं।
रांची एयरपोर्ट पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि1905 में अंग्रेजों ने एरिअल रिसर्च एग्रीकल्चर इंस्टिट्यूट बनाया था, जिसे 1934 में दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया। मोदी सरकार फिर से ऐसा ही इंस्टिट्यूट हजारीबाग में बना रही है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है की किसी सरकार ने किसानों की हित में समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किया है।
किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाई गई है।पहले हमारी कमांड योजना उत्पादन केंद्रित थी, झारखंड मछली मामले में आयातक राज्य था। लेकिन मोदी सरकार आने के बाद आज झारखंड आत्मनिर्भर हो गया है। यह किसान कल्याणकारी योजना से संभव हुआ है।अन्य राज्यों के अलावा झारखण्ड में भी किसान कल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है।