Move to Jagran APP

बड़गाई लेम में बन रहे निर्माणाधीन पुल की सेंट्रिंग गिरी, तीन मजदूर घायल

बड़गाई लेम-पतरातू में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में निर्माणाधीन पूल की सेंट्रिंग गिर गई। इसमें तीन मजदूर घायल हो गए। एक की स्थिति गंभीर है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 12:38 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:14 AM (IST)
बड़गाई लेम में बन रहे निर्माणाधीन पुल की सेंट्रिंग गिरी, तीन मजदूर घायल
बड़गाई लेम में बन रहे निर्माणाधीन पुल की सेंट्रिंग गिरी, तीन मजदूर घायल

जागरण संवाददाता, रांची :

loksabha election banner

बड़गाई लेम-पतरातू में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में निर्माणाधीन पुल की सेंट्रिंग गिर गया। इससे पुल पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। घटना मंगलवार की शाम करीब पांच बजे की है। जिस समय हादसा हुआ उस समय मजदूर काम पर लगे थे। इस दौरान अचानक एक छोर से पुल की सेंट्रिंग गिरने लगा। इससे तीन मजदूर दब गए वहीं शेष मजदूर पटरी के सहारे ढलाई किए जा चुके पुल की ओर भागे और जान बचाई। इस दौरान कंस्ट्रक्शन साइट पर भगदड़ मच गई। दबे मजदूरों को उन्हीं मजदूरों ने वहां से निकाला। ठेकेदार को सूचना दी, इसके बाद आनन-फानन में रिम्स पहुंचाया गया। जहां एक मजदूर ब्रजदेव की स्थिति गंभीर है। उसे न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। वह रेंडो पतरातू का रहने वाला है। दो अन्य मजदूरों को मामूली चोट लगी है। इस हादसे की सूचना सदर थाने की पुलिस को मिली। इसके बाद सदर थानेदार वेंकटेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सेंट्रिंग प्लेट हटाकर निकाले गए मजदूर :

पुल निर्माण के लिए सेंट्रिंग लगाया जा चुका था। उसके लिए बीम की ढलाई चल रही थी। इसकी ऊंचाई जमीन से करीब 30 फीट है। अचानक सेंट्रिंग प्लेट के गिरने से मजदूर भी ऊंचाई से गिरे। दो मजदूर नीचे ही मौजूद थे। कई अन्य मजदूर आसपास ही काम कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। मजदूर बोले, सामने से देखी मौत :हादसे के बाद मजदूरों में दहशत है। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने मौत को करीब से देखा। मजदूर मिथिलेश शर्मा ने बताया कि वह उसी सेंट्रिंग में काम कर रहा था जो गिर गया। पुल एक साथ चारों ओर से नहीं गिरा, पहले एक छोर से गिरा और कुछ ही देर में आगे बढ़ता चला गया। इससे पटरी पर दौड़कर भागने का मौका मिला। उसके अलावा गौतम पासवान, गुड्डू शर्मा, विकास शर्मा सहित अन्य काम कर रहे बाकी मजदूर डालटनगंज के रहने वाले हैं। ऐसे गिरा सेंट्रिंग :

पुल निर्माण कार्य के संवेदक पलामू के रहने वाले मुमताज खान हैं। उनके भाई नेयाज खान काम की देखरेख करते हैं। नेयाज खान बताते हैं कि पांच करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है। ढलाई के लिए सेंट्रिंग तैयार किया गया था। नट वोल्ट से सारा फ्रेम तैयार किया जाता है। मंगलवार को उसमें ढलाई किया जाना था। ढलाई के लिए गारा तैयार कर मशीन स्टार्ट ही किया गया कि अचानक कोई एक नट खुल गया, इससे पूरा सेंट्रिंग गिर गया। हालांकि देखरेख करने वाले संवेदक का कहना है कि मजदूर मामूली रूप से घायल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.