Move to Jagran APP

अभिनंदन के देश पहुंचने पर रांची में जश्न

रांची भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के देश लौटने की खुशी में रांची मे

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 08:33 AM (IST)
अभिनंदन के देश पहुंचने पर रांची में जश्न
अभिनंदन के देश पहुंचने पर रांची में जश्न

रांची : भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के देश लौटने की खुशी में रांची में जश्न का माहौल है। सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद अब अभिनंदन के घर लौटने पर राजधानी वासियों की खुशी दोगुनी हो चुकी है। शुक्रवार की शाम में शहर का अलबर्ट एक्का चौक इस जश्न का गवाह बना। तीन घंटे तक चौक पर चारों ओर तिरंगा झंडा लहराता रहा और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। इस बीच प्रधानमंत्री की तारीफ में बना भोजपुरी गाना तिरंगा चलके अब लाहौर में तू फहरा द मोदी जी.. पर लोगों ने जमकर डांस किया। मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, श्याम पांडे, अभिषेक, बंटी, रतीश और आजसू की ओर से आशुतोष गोस्वामी, गौतम सिंह, हरीश कुमार, ओम वर्मा चेतन प्रकाश नीरज आदि मौजूद थे। जमकर हुई आतिशबाजी : जश्न में शामिल संगठनों द्वारा सड़क पर आतिशबाजी भी की गई। फुलझड़ियों के साथ चटाई पटाखे भी छूटे। इस जश्न की रोशनी आसमान में भी नजर आई। चारों ओर भारत माता की जय के नारे लगे। देश के वीर अभिनंदन के जज्बे को राजधानी ने अपना सलाम भेजा। भारतीय ने पूरे विश्व में किया नाम रोशन : अलबर्ट एक्का चौक में खुशी मनाते हुए राष्ट्रीय युवा शक्ति के उत्तम यादव ने बताया कि भारतीय वीर अभिनंदन ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने देश की जानकारी को गोपनीय रखा और आत्मविश्वास के साथ मुसीबत का सामना किया। संगठन के अन्य सदस्यों ने कहा कि भारतीय सेना के साथ पूरे देश को अभिनंदन पर गर्व है। मौके पर दवा प्रतिनिधि परिवार द्वारा भी खुशी मनाई गई और आतिशबाजी की गई। इस बीच शहर के अन्य युवा और छात्र भी इस जश्न में शरीक हुए। खुशी में बांटा खीर : अभिनंदन की घर वापसी पर सबने अपने हिसाब से खुशी व्यक्त की। राजकुमार सोनी ने अलबर्ट एक्का चौक पर खीर का वितरण किया। पतीले में खीर लेकर आए और सैकड़ों लोगों के बीच बांटा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.