यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीसीएल के पिपरवार सेफ्टी ऑफिसर पर सरेआम विजैन गांव में जानलेवा हमला
पिपरवार थाना क्षेत्र के विजैन गाव में 8-10 अज्ञात अपराधियों ने पिपरवार क्षेत्र के

पिपरवार-बचरा : पिपरवार थाना क्षेत्र के विजैन गाव में 8-10 अज्ञात अपराधियों ने पिपरवार क्षेत्र के सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। बुधवार की दोपहर बीच गाव सरेआम अपराधियों ने लोहे के पाइप से पिटाई कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में मनोज कुमार के दोनों हाथ टूट गए। मनोज कुमार पिपरवार एरिया सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जाता है कि उनके साथ पिपरवार जीएम अजय सिंह और अशोक पीओ सहित कई अधिकारी गाव में मकान खाली कराने पहुंचे थे। पर, वे पाच मिनट पहले वहा से चले गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों का टार्गेट जीएम और पीओ थे।
जानकारी के अनुसार सभी अपराधी बाइक से आए थे। वे चेहरे पर मास्क लगाए थे। आते ही अपराधियों ने पूछा कि अशोक पीओ एके त्यागी कौन है। उन्हें बताया गया कि वे अभी-अभी यहा से चले गए हैं। इसके बाद वे वापस जाने लगे, पर थोड़े ही देर में वापस आ गए और उपस्थित लोगों पर पिस्टल तान मनोज कुमार की पिटाई करने लगे। अपराधियों के जाने के बाद घायलावस्था में मनोज कुमार को इलाज के लिए बचरा क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। यहा चिकित्सकों ने अधिकारी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल गाधीनगर, राची रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जीएम, पीओ सहित पिपरवार व मगध-आम्रपाली क्षेत्र के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इधर, पिपरवार थाने की पुलिस ने भुक्तभोगी अधिकारी के बयान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ का अभियान तेज कर दी है।
