Move to Jagran APP

सावधानी जरूरी, अभी भी छह जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक है संक्रमण दर, पूर्वी सिंहभूम में पांच की मौत

Ranchi News गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में कमोबेश संक्रमित मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 474 दुमका में 211 सिमडेगा में 113 नए संक्रमित मिले। वहीं गुरुवार को भी पूर्वी ङ्क्षसहभूम में पांच तथा पश्चिमी ङ्क्षसहभूम में एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 09:04 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 09:04 PM (IST)
सावधानी जरूरी, अभी भी छह जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक है संक्रमण दर, पूर्वी सिंहभूम में पांच की मौत
सावधानी जरूरी, अभी भी छह जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक है संक्रमण दर, पूर्वी सिंहभूम में पांच की मौत

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना संक्रमण को लेकर अभी भी सावधानी जरूरी है। कोरोना जांच भी बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद भी राज्य के छह जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, राज्य के 14 जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक है।

prime article banner

गुरुवार को भी जिलों में मिले बड़ी संख्या में संक्रमित

13 से 19 जनवरी के सप्ताह में हुई जांच के दौरान सरायकेला खरसावां, पूर्वी ङ्क्षसहभूम, रांची, जामताड़ा, चतरा तथा हजारीबाग में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रही। वहीं, देवघर, रामगढ़, बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा, पलामू, लोहरदगा, दुमका तथा पश्चिमी सिंहभूम में यह दर पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच रही। बाकी जिलों में यह दर पांच प्रतिशत से कम है।

राज्य के आधे से अधिक जिलों में है पांच से अधिक संक्रमण दर

इधर, गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में कमोबेश संक्रमित मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 474, दुमका में 211, सिमडेगा में 113 नए संक्रमित मिले। वहीं, गुरुवार को भी पूर्वी ङ्क्षसहभूम में पांच तथा पश्चिमी ङ्क्षसहभूम में एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। पूर्वी सिंहभूम में प्रतिदिन सबसे अधिक मरीजों की मौत हो रही है। राहत की बात यह है कि गुरुवार को भी अधिसंख्य जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए।

इन जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर

सरायकेला खरसावां : 16.68, पूर्वी सिंहभूम : 13.46, रांची : 12.12, जामताड़ा : 11.38, चतरा : 10.64, हजारीबाग : 10.62

इन जिलों में पांच से 10 प्रतिशत संक्रमण दर

देवघर : 9.72, रामगढ़ : 8.86, बोकारो : 8.32, साहिबगंज : 7.88, गोड्डा : 7.24, पलामू : 6.84, लोहरदगा : 6.43, दुमका : 6.03, पश्चिमी सिंहभूम : 5.42

गुरुवार को किस जिले में मिले कितने संक्रमित

पूर्वी सिंहभूम : 474, दुमका : 211, सिमडेगा : 113, रामगढ़ : 89, चतरा : 65, बोकारो : 53, खूंटी : 53, पलामू : 52, देवघर : 48, गोड्डा : 45, गढ़वा : 44, लोहरदगा : 39, पश्चिमी सिंहभूम : 31, सरायकेला खरसावां : 23,


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.