CAT 2026 के अभ्यर्थियों को एक और मौका, अब 22 सितंबर शाम 5 बजे तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
देश के प्रमुख प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी ...और पढ़ें

कैट आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
कैट 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ाई गई।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी।
परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को तीन सत्रों में होगा।
जागरण संवाददाता, रांची। देश के प्रमुख प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कामन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) ने एक और अवसर दिया है।
कैट 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 22 सितंबर शाम 5 बजे कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी। कैट 2026 का आयोजन 29 नवंबर को तीन सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन आईआईएम इंदौर द्वारा किया जा रहा है। देशभर में लगभग 170 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
पांच पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का विकल्प
अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अधिकतम पांच पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का विकल्प मिलेगा। शिक्षा एवं प्रबंधन प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ गोपाल झा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कैट 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें इस अतिरिक्त समय का लाभ उठाते हुए अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक विवरण और परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता को सावधानीपूर्वक जांच लेना आवश्यक है। कैट 2026 का आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट आइआइएमसीएटी डाट इन के माध्यम से किया जा सकता है।
आईआईएम ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी अथवा भुगतान संबंधी परेशानी से बचने के लिए आवेदन जल्द पूरा कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- झारखंड में भी वंदे मातरम के दो छंद ही हो अनिवार्य, कांग्रेस विधायक दल के नेता ने लिखा सीएम हेमंत सोरेन को पत्र
