अब एटीएम से संस्कृत में करें पैसे की निकासी, स्क्रीन पर एकां सेवां चिनोतू का विकल्प
विक्रम गिरी रांची दुनिया की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक भाषा माने जानी वाली संस्कृत भाषा अब एक्सिस एटीएम में होगी। संस्कृत में भी ट्रांजैक्शन हो सकेगा।
विक्रम गिरी, रांची : दुनिया की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक भाषा माने जानी वाली संस्कृत भाषा अब एक्सिस बैंक के एटीएम में भाषा विकल्प के रूप में मौजूद है। एटीएम में कार्ड डालते ही आपके सामने स्क्रीन पर दिखता है एकां सेवां चिनोतू। संस्कृत में इसका मतलब है सेवा का चयन करें। संस्कृत के जानकार एक्सिस बैंक के एटीएम में जाकर संस्कृत भाषा में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा हिन्दी और अंग्रेजी को छोड़कर एटीएम में आसामी, बंग्ला, पंजाबी भाषाओं में भी ट्रांजेक्शन का विकल्प है।
स्क्रीन के दायीं ओर, संस्कृत भाषा का विकल्प : जैसे ही आप एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश निकासी या बैंकिंग सेवाओं के लिए एटीएम कार्ड डालेंगे स्क्रीन के बायीं ओर सबसे ऊपर पंजाबी, उसके नीचे बांग्ला, आसामी भाषा का विकल्प है। स्क्रीन के दायीं ओर अंग्रेजी, हिन्दी और उसके बाद संस्कृत भाषा का विकल्प मिलेगा। एकां सेवां चिनोतू(किसी एक को चुनें)
संस्कृत भाषा का चयन करने के बाद आपको स्क्रीन पर एकां सेवां चिनोतू लिखा हुआ मिलेगा। इसका अर्थ, इसमें से किसी एक को चुनिए है। इसके नीचे कैश विड्राअल के लिए नाणक आहरणम्, बैलेंस जानने के लिए शेषराशि पृच्छा, मिनी स्टेटमेंट के लिए संक्षिप्त विवरणिका और अंत में पिन परिवर्तनम् लिखा हुआ दिखेगा। पैसे बाहर के समय स्क्रीन पर आता है प्रतीक्षा करोतु स्वर्कीयं, व्यवहारं संसाधयते। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी
संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज संस्कृत विभाग की शिक्षक डॉ पम्पा सेन विश्वास ने कहा, यह अच्छी पहल है। संस्कृत भाषा सभी को जाननी चाहिए। यह सिर्फ हमारे देश की भाषा नहीं है, बल्कि सभी भाषाओं की जननी है। इसकी खासियत यह है कि जैसे इसका उच्चारण किया जाता है। उसी तरह से लिखा और बोला जाता है। संस्कृत को आज डेड भाषा कहा जाता है। वहीं दूसरी भाषाओं में बोलते कुछ हैं। लिखते कुछ हैं। भविष्य में कंप्यूटर चलाने के लिए संस्कृत जानना जरूरी होगा। विदेशों में बच्चों को इसकी तैयारी कराई जा रही है। जबकि एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया व अन्य बैंकों में संस्कृत भाषा में ट्रांजेक्शन का विकल्प नहीं है। राजस्थान के संस्कृत भाषा विभाग ने इसे शेयर किया
राजस्थान स्थित संस्कृत भाषा विभाग के शिक्षक विकास तिवारी ने बताया कि एक्सिस बैंक के एटीएम में संस्कृत भाषा का विकल्प शामिल होने से जनभाषा के रूप में प्रचार होगा। उन्होंने कहा, संस्कृत एक जीवन्त भाषा है। यह भारत की आत्मा है। विज्ञान से पहले ज्ञान का प्रादुर्भाव हुआ और यह ज्ञान संस्कृत भाषा में निहित है। ट्रांजैक्शन के ये हैं स्टेप
एकां सेवां चिनोतू : इसमें से किसी एक को चुनिए
कैश विड्राअल : नाणक आहरणम्
बैलेंस : शेषराशि पृच्छा
मिनी स्टेटमेंट : संक्षिप्त विवरणिका
पिन परिवर्तनम् : पिन बदलें
प्रतीक्षा करोतु स्वर्कीयं, व्यवहारं संसाधयते : प्रोसेसिंग में