गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दायर मुकदमा में गवाहों का बयान दर्ज
रांची : गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में दायर मुकदमा में शुक्रवार को दो ग
रांची : गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में दायर मुकदमा में शुक्रवार को दो गवाहों का बयान दर्ज किया गया। अधिवक्ता संजय कुमार सिंह व अधिवक्ता भरत कुमार झा ने बयान दर्ज कराया। दोनों ने जावेद के पद्मावती फिल्म को लेकर दिए गए बयान को राजपूत समुदाय के लिए अपमानजनक व देश की अखंडता को क्षति पहुंचाने वाला बताया। मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।
उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह द्वारा न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर दास की अदालत में 24 नवंबर को मुकदमा दायर किया गया था। मुकदमे में उन्होंने पद्मावती फिल्म विवाद को लेकर जावेद अख्तर के बयान पर आपत्ति जताई है, याचिका में आरोप लगाया गया है कि जावेद अख्तर ने राजपूत एवं राजा-रजवाड़े के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की है।
---