Move to Jagran APP

कार्डिनल तेलेस्फोर का 82वां जन्मदिन मना, रांची महाधर्मप्रांत ने गरीबों को कंबल देकर मनाया जश्न

तेलेस्फोर पी. कार्डिनल टोप्पो ने 15 अक्टूबर को अपना 82वां जन्मदिन मनाया। रांची महाधर्मप्रांत के आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो और बिशप थियोडोर मस्कारेन्हस के नेतृत्व में इस दिन को विशेष बनाने के लिए गरीबों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 10:18 PM (IST)
कार्डिनल तेलेस्फोर का  82वां जन्मदिन मना, रांची महाधर्मप्रांत ने गरीबों को कंबल देकर मनाया जश्न
तेलेस्फोर पी. कार्डिनल टोप्पो ने 15 अक्टूबर को अपना 82वां जन्मदिन मनाया।

रांची,जासं।  तेलेस्फोर पी. कार्डिनल टोप्पो ने 15 अक्टूबर को अपना 82वां जन्मदिन मनाया। रांची महाधर्मप्रांत के आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो और बिशप थियोडोर मस्कारेन्हस के नेतृत्व में इस दिन को विशेष बनाने के लिए गरीबों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया। यह रांची महाधर्मप्रांत और छोटानागपुर की कलीसिया की ओर कार्डिनल के प्रति उनके निस्स्वार्थ सेवा के लिए कृतज्ञता और धन्यवाद का एक संकेत था।

loksabha election banner

तीन केंद्रों- मकुंदा, कुरकारा और बोबरो गांव में 200 कंबलों का वितरण किया गया। लाभुकों में 8 गांवों - मकुंदा, कुरकारा, बोबरो, कोटपाली, बाजरा, खारदेवरी पतरा टोली, मंदरो और बखार के लोग शामिल थे। आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो पिछली प्रतिबद्धता के कारण वितरण में भाग नहीं ले सके, बिशप थियोडोर मस्कारेन्हस ने रांची महाधर्मप्रांतीय टीम फा. सुशील टोप्पो, अशित टोप्पो, कुलदीप टिर्की, लुईस बारा, जेवियर लकड़ा, निकोलस और सुमन बिलुंग का नेतृत्व किया । बिशप थियोडोर ने विभिन्न वितरण केंद्रों पर लोगों को संबोधित करते हुए लोगों को बताया कि पहले एक हजार कंबल जर्मनी के सेंट मार्टिन पैरिश तुसेनहॉसन द्वारा उपहार में दिए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह नेक कार्य जर्मनी के सेंट मार्टिन पैरिश के लोगों की उदारता के कारण ही हो सका है। वे आपकी मदद करना चाहते थे। इस दान से कई वृद्ध और गरीब लोगों ने लाभ हुआ और उन्होंने खुशी और आनंद व्यक्त किया। फादर विनय केरकेट्टा और स्थानीय समुदाय के सदस्यों मनीष तिर्की, सुशील मिंज, पूजा मिंज, प्रतिमा बारा और अनिल मिंज ने इन केंद्रों पर आयोजन और वितरण में मदद की।

बाद में शाम को आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो और बिशप थियोडोर मस्कारेनहास ने कार्डिनल टोप्पो को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आर्कबिशप हाउस से फादरों के साथ उलहातु गये। फादर सुशील, तोबियस, अशित, यूस्टास, सेनबैस्टियन अनिल और ब्रदर सुजित ने कार्डिनल के लिए जन्मदिन के गीत गाए और उनके साथ प्रार्थना की। कार्डिनल टेलेस्फोर टोप्पो के हाथों गरीबों को दस कंबलों का सांकेतिक वितरण किया गया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.