यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: झारखंड में खेल और पर्यटन के विकास में कैप्टन कूल करेंगे सहयोग
राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से भेंट की। महेंद्र ...और पढ़ें

HighLights
- राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से की शिष्टाचार भेंट
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से शिष्टाचार भेंट की।
Captain Cool महेंद्र सिंह धौनी ने आश्वस्त किया कि वे अपने अनुभव और दृष्टिकोण से झारखंड में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में विकास को गति देने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।
झारखंड को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विश्वास है कि उनके सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।
मुलाकात के दौरान झारखंड राज्य में खेल एवं पर्यटन गतिविधियों के व्यापक विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे धौनी के अनुभव से राज्य में खेल और पर्यटन को नई दिशा और ऊंचाइयां दी जा सकती हैं।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके सहयोग को लेकर आश्वस्त है और उनके सहयोग से झारखंड को एक प्रमुख खेल और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
