CAA Support: नागरिकता कानून के समर्थन में सभा, विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ शाही रहेंगे मौजूद
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में चतरा में सभा आयोजित की गई है। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ शाही उपस्थित रहेंगे।
चतरा, जासं। नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में अब से कुछ ही घंटों के बाद सभा होगी। सभा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। प्रचार-प्रसार भी खूब किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन नागरिक संशोधन समर्थक मंच ने किया है। सभा स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ शाही उपस्थित रहेंगे। सभा को देखते हुए शहर में सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि आयोजन को देखते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।