व्यापारियों को दी गई आयकर नियमों की जानकारी, सैकड़ों ने जमा किया रिटर्न Ranchi News
Jharkhand. आयकर विभाग की ओर रांची के पंडरा स्थित बाजार समिति प्रांगण में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 02:20 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 05:19 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची के पंडरा बाजार समिति के प्रांगण में बुधवार को आयकर विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पंडरा के सैकड़ों व्यापारियों को आयकर रिटर्न्स से संबंधित जानकारी दी गई। व्यापारियों ने आयकर के नियमों की जानकारी प्राप्त करते हुए अपने फर्म का रिटर्न्स जमा करवाया। कार्यशाला में आयकर अधिकारी गंगानंद चौधरी, बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद, रांची चेंबर एंड कॉमर्स के अध्यक्ष शम्भू नाथ गुप्ता, रांची चेंबर के सदस्य संजय मौहरी, उपाध्यक्ष हरि कनोडिया, आलू-प्याज थोक संघ के अध्यक्ष लखन साव, मदन साव सहित कई व्यापारी उपस्थिति रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें