विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्द्धमान-हटिया मेमू और सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेनें सितंबर में कई दिन रद, पढ़ें पूरी जानकारी

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:48 PM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे में विकास कार्यों के चलते 15 और 16 सितंबर को बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद ...और पढ़ें

सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी सितंबर 2026 में कई तिथियों पर रद की गई है।

सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी सितंबर 2026 में कई तिथियों पर रद की गई है।

HighLights

  1. बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को आंशिक रद्द।

  2. नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण परिचालन प्रभावित रहेगा।

  3. सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन भी सितंबर में कई दिन रद्द।

जागरण संवाददाता, रांची। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत विकास कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण बर्द्धमान-हटिया और हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का परिचालन 15 और 16 सितंबर को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का 15 और 16 सितंबर 2026 को आसनसोल स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इन दोनों तिथियों को ट्रेन का आसनसोल से हटिया के बीच परिचालन रद रहेगा।

ट्रेन संख्या 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 15 और 16 सितंबर 2026 को आसनसोल स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। इन दोनों तिथियों को ट्रेन का हटिया से आसनसोल के बीच परिचालन रद रहेगा

अजमेर मंडल में नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण रद रहेंगी ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अंतर्गत नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण रांची होकर चलने वाली सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को तीन दिन रद किया गया है। इसके साथ ही अजमेर-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी तीन दिन रद रहेगी।

सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 14 सितंबर, 21 सितंबर और 28 सितंबर 2026 को रद रहेगी। अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 17 सितंबर, 24 सितंबर और एक अक्टूबर 2026 को रद रहेगी। 

यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में छोड़ गए नवजात, सुबह नन्हे फरिश्तों ने बचाई जान; रांची रेलवे कॉलोनी में कंबल में लिपटी मिली बच्ची